फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   corona

लॉकडाउन-4: बाजार में उमड़ रही भीड़.. बढ़ा रही धड़कनें

Tue, 19 May 2020 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
corona
लॉकडाउन में भी कचहरी रोड पर उमड़ी भीड़। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। प्रवासी मजदूरों के आने के बाद से जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 30 पहुंच गई है तो केंद्र सरकार ने लॉकडाउन-4 भी सोमवार से लागू किया है, जिसमें कुछ पाबंदियां भी लगाई गई हैं, बावजूद इसके बाजारों में भीड़ है कि थम नहीं रही है। इस दौरान नियमों का भी पालन नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के चलते पूरे देश में लॉकडाउन चल रहा है। जिले के हफ्ते भर पहले ग्रीन जोन में आने के कारण जिला प्रशासन ने काफी ढील देते हुए सशर्त बाजार खोलने की अनुमति दी थी। बाजार खुलने के बाद लोगों की भीड़ उमड़ने लगी। लोगों ने लॉकडाउन के नियमों का पालन करना तो दूर सामाजिक दूरी बनाए रखना भी उचित नहीं समझा। जिले में संक्रमितों की संख्या सोमवार को तीन और मरीज मिलने के बाद 30 पहुंच गई। इससे पहले लॉकडाउन-4 लागू होने से आशंका थी कि जिला प्रशासन दी गई छूट में कटौती करेगा, लेकिन अब तक गाइड लाइन मिलने की प्रतीक्षा है। सोमवार से लॉकडाउन का चौथा चरण भी शुरू हो गया। इसमें 10 साल से कम उम्र के बच्चों, बुजुर्गों और गर्भवती महिलाओं को घरों से बाहर निकलने पर पाबंदी लगाई गई है। बावजूद इसके सोमवार को बाजारों में उमड़ी भीड़ में बच्चे और बुजुर्ग भी दिखाई दिए। रविवार की साप्ताहिक बंदी के बाद जब सोमवार को बाजार खुला तो लोगों की इस कदर भीड़ उमड़ी कि खपरैल बाजार, किराना बाजार, सराफा मार्केट में पैर रखने की जगह नहीं थी। लोगों के बीच सामाजिक दूरी भी नहीं थी, लोग लॉकडाउन के नियमों का खुलेआम उल्लंघन करते दिखे।
विज्ञापन

-------------------
अनाउंसमेंट कर सामाजिक दूरी बनाने और नियमों का पालन कराने के लिए जागरूक किया जा रहा है। पुलिस नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगातार कार्रवाई भी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-शैलैंद्र लाल, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed