{"_id":"5eb82e2d8ebc3e90460220f3","slug":"corona-lakhimpur-news-bly405421940","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुजरात से आज आ सकती है श्रमिक स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुजरात से आज आ सकती है श्रमिक स्पेशल ट्रेन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। जिले में दूसरे राज्यों के प्रवासी मजदूरों के आने का सिलसिला जारी है। पिछले तीन दिनों से करीब तीन हजार मजदूर महाराष्ट्र से आ चुके हैं और अब गुजरात से आने वाले हैं। इन सभी को ट्रेन से लाया जा रहा है, जिनके सोमवार को आने की संभावना है। प्रवासी मजदूरों के आगमन को लेकर जिले और रेलवे के अधिकारी अलर्ट पर हैं। मजदूरों को लेकर आ रही ट्रेन लखीमपुर स्टेशन आएगी या नहीं, फिलहाल इस पर अभी संशय है। मगर, फिर भी रेलवे अधिकारियों ने अपनी पूरी तैयारी कर ली है।
गुजरात से श्रमिकों को लेकर आ रही ट्रेन के मंगलवार को जिले में आने की संभावना है। यदि यह लखीमपुर स्टेशन आती है तो मजदूरों के बीच सामाजिक दूरी बनाए रखने के लिए आरपीएफ, जीआरपी एवं स्थानीय रेलवे अधिकारियों ने प्लेटफॉर्म पर पेंट से मार्क बनवाए, जिससे सामाजिक दूरी के साथ सभी की थर्मल स्क्रीनिंग हो सकी। रविवार को रेलवे सुरक्षा बल इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह, स्टेशन अधीक्षक ब्रजलाल, स्टेशन मास्टर एसके गुप्ता, जीआरपी एसओ मनोज कुमार आदि अन्य लोगों ने प्लेटफॉर्म परिसर का निरीक्षण किया। सुरक्षा को लेकर अधिकारियों के बीच प्लेटफार्म परिसर की बैरिकेडिंग कराने का भी विचार है, जिससे श्रमिक दाएं बाएं के रास्तों से बाहर न निकल सके और इन सभी की थर्मल स्क्रीनिंग की जा सके।
श्रमिकों को लेकर गुजरात से ट्रेन से आ रही है। ट्रेन लखीमपुर आएगी या फिर नहीं इसकी अभी स्थित स्पष्ट नहीं है। फिलहाल हमने पूरी तैयारी कर ली है, जिससे ट्रेन आने पर सभी श्रमिकों की जांच कराई जा सके।
विज्ञापन
- राकेश कुमार सिंह, इंस्पेेेेक्टर
आरपीएफ