फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   corona

ग्रीन जोन में मिलने वाली छूट आज गाइड लाइन मिलने के बाद

Sat, 02 May 2020 11:05 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 11:05 PM IST
विज्ञापन
corona
लॉकडाउन में सुनसान शहर...छूट के बाद दिखेगी रौनक। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। प्रशासन की कड़ी मशक्कत के बाद ऑरेंज से ग्रीन जोन में आए जनपद में दी जाने वाली छूट को लेकर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार देर रात तक वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये समीक्षा की। डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि शासन की ओर से जो गाइड लाइन जारी होगीउसके अनुसार ही लॉकडाउन में छूट का निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

लॉकडाउन के 41 दिन बीते हैं और 15 दिन शेष हैं। ऐसे में अभी तक सिर्फ आवश्यक वस्तुओं जैसे किराना, मेडिकल स्टोर, फल-सब्जी और दूध की दुकानें खुल पा रही हैं। इसके अलावा कपड़ा, रेडीमेड, कापी-किताब, इलेक्ट्रानिक्स, नाई आदि की दुकानों के खोले जाने की जरूरत महसूस की जा रही है। साथ ही जनपद के अंदर गाड़ियों की आवाजाही पर लगे प्रतिबंध में भी छूट की उम्मीद लोगों को है। हालांकि चैनलों में दिखाए गई संभावित छूट को लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है। ग्रीन जोन में पेड टैक्सी और निजी कार चलने, शराब दुकानों को सशर्त छूट मिलने और 50 प्रतिशत बसों को चलने की छूट मिलने की संभावना जताई जा रही हैं। इसके अलावा मॉल, सिनेमा हाल, रेस्टोरेंट और मंदिर, गुरुद्वारे, मस्जिद और चर्च बंद रहेंगे। हालांकि डीएम ने अभी इस बावत कोई पुष्टि नहीं की और इन्हें महज चर्चा ही बताया। शनिवार शाम करीब 7.30 बजे से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपदवार समीक्षा की जोकि देर रात तक जारी रही। इस दौरान डीएम के अलावा एसपी पूनम, सीडीओ अरविंद सिंह आदि अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन

पांच सदस्यीय कमेटी आज सौंपेगी रिपोर्ट
डीएम ने ग्रीन जोन में छूट देने के लिए बाजार का सर्वे कराने के लिए पांच सदस्यीय अधिकारियों की टीम बनाई थी, जो लगातार बाजार का निरीक्षण करके रिपोर्ट तैयार कर रही है। शनिवार को भी टीम ने खपरैला बाजार का दौरा किया, तो वहां की किराना मंडी में सामाजिक दूरी का पालन न होना सामने आया। एसडीएम डॉ अमरेश कुमार मौर्य ने बताया कि बाजार को नो व्हीकल जोन में तब्दील किया जा रहा है। रिपोर्ट संभवत: रविवार को डीएम को सौंप दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लखीमपुर डिपो की बसों का संचालन मुश्किल
लखीमपुर खीरी लॉकडाउन समाप्ति पर रोडवेज बसों का संचालन शुरू होने की उम्मीद पर पानी फिर सकता है, क्योंकि बस संचालन में शासन की गाइड लाइन बाधक बनेगी। शासनादेश के अनुसार बसों में सामाजिक दूरी का ख्याल रखते हुए यात्री बैठाने की अनुमति होगी, जबकि अनुबंधित बस मालिकों को निर्धारित आय के अनुसार ही भुगतान होता है। सामाजिक दूरी का पालन करने से आय प्रभावित होगी। ऐसे में बसों का संचालन हो पाना मुश्किल होगा। एआरएम एसपी सिंह का कहना है कि बस संचालन के लिए अधिकारियों से दिशा निर्देश मिलने के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा।
ग्रीन जोन में कुछ सेवाओं के लिए छूट के संबंध में शासन की गाइड लाइन के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा। रविवार को शासन की गाइड लाइन मिल सकती है।
-शैलेंद्र कुमार सिंह, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed