फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   corona

सामाजिक दूरी के नियम का पालन कर दुकानें खोलने की मांगी अनुमति

Sat, 02 May 2020 11:08 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 11:08 PM IST
विज्ञापन
corona
लखीमपुर खीरी। लॉकडाउन के दौरान सामाजिक दूरी के नियमों का पालन कर दुकानें खोलने के लिए अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने शनिवार को बैठक में चर्चा की। जिलाध्यक्ष सेवक सिंह अजमानी ने बताया कि इस संबंध में जिलाधिकारी को पत्र लिखकर दुकानें खुलवाने की मांग की गई है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार ने लॉकडाउन बढ़ा दिया है ऐसे में तीन मई के बाद यदि जिला प्रशासन दुकानें खोलने की अनुमति देता है तो सभी व्यापारी सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करेंगे और जरूरत के अनुसार ही कर्मचारियों को बुलाएंगे। जिस बाजार में भीड़ ज्यादा होती है उसे अतिक्रमण मुक्त रखने के लिए व्यापारी स्वयं रणनीति बनाएंगे, जिससे असुविधा न हो।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष धर्म चंद जैन ने कहा कि कोराना से जंग से जीतने के लिए समस्त व्यापारी शासन व प्रशासन का पूर्ण सहयोग करेंगे। उम्मीद है कि प्रशासन उनकी मांग को स्वीकार कर नियमों का पालन करते हुए छोटे व्यापारियों के लिए उचित व्यवस्था बनाने में सहयोग करेगा। जिला महामंत्री कृष्ण गोपाल शेखर ने कहा कि लॉकडाउन से छोटा, मध्यम व्यापारी आर्थिक संकट से जूझ रहा है। दुकानें खोलने की अनुमति मिलने से व्यापारियों को बड़ी राहत मिलेगी। सामाजिक दूरी के नियम का पालन करते हुए बैठक में कृष्ण गोपाल शेखर, अशोक तोलानी, युवराज शेखर, केवल कुमार गुलाटी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed