फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   corona

उम्मीद टूटी तो मुंबई से पैदल चल दिए खीरी के 15 मजदूर

Sat, 02 May 2020 12:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
corona
बिजुआ (लखीमपुर खीरी)। जब सरकार से उम्मीद टूटी तो हजारों किलोमीटर दूर महाराष्ट्र में बैठे खीरी के मजदूर पैदल ही चल दिए। अपने परिवार से मिलने की तड़फ और जिंदगी बचाने की जद्दोजहद में मजदूर यह भी भूल गए कि उनका जिला यहां से 1266 किमी दूर है। 28 अप्रैल को महाराष्ट्र से निकले 15 मजदूर अब दो जगह बंट गए हैं, एक दल मध्यप्रदेश बॉर्डर पर है, तो दूसरा एक ट्रक पर मदद पाकर प्रयागराज पहुंच गया है।
विज्ञापन

खीरी जिले के बिजुआ इलाके के टांगिया बस्ती के 15 मजदूर मुंबई के औरंगाबाद जिले के सतारा कस्बे में लॉकडाउन के चलते फंसे थे। महाराष्ट्र में यह मजदूर भवन निर्माण का कार्य करते थे। देश में लॉकडाउन के चलते एक छोटी सी कोठरी में गुजर बसर कर रहे मजदूरों के पास खाने को कुछ नहीं बचा था। उनके सेठ ने पहले लॉकडाउन तक मदद की, बाद में कहा कि अपना इंतजाम कर लें। गोला तहसील के टांगिया वन बस्ती के मजदूर श्रवण, हरिभजनलाल, गोवर्धन, रामभुवन, पप्पू, गूड्डू, गोविंद, संतोष, आकाश, मनोज, मुकेश, हरेंद्र कुलदीप और संतोष कुमार ने फोन पर बताया कि जिस जगह पर यह लोग थे वहां कोरोना के मरीज की संख्या बढ़ रही थी। खोली (कोठरी) के बाहर जाने पर संक्रमण का खतरा था। वहीं सरकार की तरफ से 28 तारीख तक भी उन लोगों को वापस लाने की घोषणा न होने पर वह नाउम्मीद हो गए थे। वहां रहकर कोरोना संक्रमण का डर और इधर घर वालों की फिक्र से वह पैदल ही चल दिए। दो दिन चलने के बाद 30 अप्रैल को एक कैंप में खाना मिला। कुछ दवाएं भी मिलीं। यूपी बॉर्डर के करीब पहुंचने की लालसा में एक ट्रक में सात लोग बैठ लिए, मध्यप्रदेश बॉर्डर पर एक जगह पुलिस ने रोक लिया। यहां से तसल्ली मिली है कि उन्हें यूपी भिजवाया जाएगा। दूसरे दल के आठ लोगों को गुरुवार शाम को प्रयागराज आ रहा ट्रक मिल गया। यह लोग शनिवार सुबह तक प्रयागराज पहुंच जाएंगे। सभी को उम्मीद है कि वे जल्द खीरी में अपने घर पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed