फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   corona

सड़कों पर भीड़ जुटाई.. खपरैल बाजार की किराना मंडी बंद करने की तैयारी

Fri, 01 May 2020 12:56 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 12:56 AM IST
विज्ञापन
corona
बाजार में निरिक्षण करते अधिकारी। संवाद - फोटो : LAKHIMPUR
लखीमपुर खीरी। जनपद के ऑरेंज से ग्रीन जोन में परिवर्तित होने पर बाजार खोले जाने पर की जाने वाली व्यवस्थाओं को लेकर डीएम की ओर से गठित पांच सदस्यीय कमेटी ने गुरुवार को बाजार का सर्वे कर रिपोर्ट बनानी शुरू कर दी है। टीम ने शहर की सबसे पुरानी और संकरी गलियों वाली खपरैल बाजार में किराना मंडी का दौरा किया, जहां पर व्यवस्थाएं काफी खराब मिली। दुकानदारों और ग्राहकों द्वारा सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया जा रहा था। लिहाजा इस बाजार को बंद कराने की संस्तुति टीम ने की है। इससे व्यापारियों और ग्राहकों के एक बड़े वर्ग को झटका लग सकता है। इसके अलावा मेन बाजार को नो व्हीकल जोन बनाने का सुझाव दिया गया है, जिससे सामाजिक दूरी का पालन कराया जा सके।
विज्ञापन

शहर में अभी आवश्यक वस्तुओं की दुकानें निर्धारित समय के अनुसार खोली जा रही हैैं। जनपद के ऑरेंज से ग्रीन जोन में जाने पर गैर जरूरी वस्तुओं की दुकानों को भी खोलने पर विचार किया जा रहा है। इसके लिए डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने बुधवार को पांच सदस्यीय अधिकारियों की टीम बनाई थी, जिसमें एसडीएम डॉ अमरेश कुमार, सीओ सिटी विजय आनंद, जिला पूर्ति अधिकारी विजय प्रताप सिंह, अभिहित अधिकारी कौशलेंद्र शर्मा और ड्रग इंस्पेक्टर सुनील कुमार रावत को शामिल किया गया। संकरी गलियों वाली खपरैल बाजार को लेकर बैठक में पहले ही चर्चा हुई थी, जिसके बाद गुरुवार को टीम ने सबसे पहले इसी बाजार का निरीक्षण किया। सबसे पुरानी बाजार में शुमार खपरैल बाजार में किराना मंडी के अलावा सब्जी, फल मंडी, रेडीमेड, हौजरी, आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों, जूता-चप्पल, चूड़ी आदि दुकानें हैं। इस बाजार में अतिक्रमण की वजह से गलियां बेहद संकरी हो गई हैं, जिससे यहां भीड़ का नजारा रहता है। किराना मंडी में भीड़ की वजह से अधिकारियों ने इसे बंद करने का सुझाव देते हुुए इसे डीएम को भेजी जाने वाली रिपोर्ट में शामिल किया है।
विज्ञापन

पहले भी कई बार किराना मंडी के निरीक्षण में सामाजिक दूरी का पालन होता नहीं पाया गया था, जिसके लिए व्यापारियों को निर्देश भी दिए गए। अब तक कोई सुधार नहीं हुआ और न ही आगे सुधार की उम्मीद है। इसलिए खपरैल बाजार की किराना मंडी को बंद करने की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कौशलेंद्र शर्मा, अभिहित अधिकारी, एफएसडीए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed