फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   corona

मनरेगा से 45 हजार मजदूरों को मिला काम

Thu, 23 Apr 2020 07:05 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2020 07:05 PM IST
विज्ञापन
corona
लखीमपुर खीरी। ग्राम्य विकास राज्य मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह और प्रमुख सचिव ने गुरुवार को वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए सीडीओ अरविंद सिंह के साथ जनपद में संचालित मनरेगा, ऑपरेशन चतुर्भुजी और ऑपरेशन कवच की समीक्षा की। समीक्षा में ऑपरेशन चतुर्भुजी के तहत 45 हजार से ज्यादा ग्रामीण मजदूरों को गांवों में रोजगार दिए जाने की राज्यमंत्री ने प्रशंसा की और सीडीओ को उनके अभिनव प्रयोग के लिए शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन

एनआईसी में समीक्षा के दौरान सीडीओ अरविंद सिंह ने मनरेगा से रोजगार दिए जाने के आंकड़े प्रस्तुत करते हुए बताया कि पूरे प्रदेश में उपलब्ध कराए गए कुल रोजगार में से 15 प्रतिशत हिस्सेदारी लखीमपुर जनपद की है। जबकि जनपद में प्रदेश की दो प्रतिशत से भी कम ग्राम पंचायतें हैं। उन्होंने बताया कि ऑपरेशन चतुर्भुजी से गांवों में चकमार्गों का निर्माण कराया जा रहा है, जिससे बड़े पैमाने पर ग्रामीणों के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध हुए हैं। इसके अलावा एनआरएलएम की महिला समूहों द्वारा ऑपरेशन कवच के तहत बनाए जा रहे पीपीई किट के काम की राज्यमंत्री और प्रमुख सचिव ने तारीफ करते हुए इसे और विस्तार देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed