फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   corona

जमाती कितनों से मिले पुलिस कर रही जांच

Thu, 02 Apr 2020 11:02 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 11:02 PM IST
विज्ञापन
corona
धौरहरा (लखीमपुर खीरी)। यहां नौ मार्च का हुई तब्लीगी जमात में भाग लेने वाले कस्बे की मस्जिदों से पकड़े गए 12 जमाती अब तक कितने लोगों के संपर्क में आए, कहां-कहां गए, इस संबंध में पुलिस जांच कर रही है। इधर डॉक्टरों का कहना है कि फिलहाल किसी जमाती में कोरोना जैसा कोई लक्षण नहीं मिला है, लेकिन साफ तौर पर कुछ भी जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कहा जा सकता है।
विज्ञापन

बिहार के 24 से अधिक जमाती दिल्ली के निजामुद्दीन में हुई जमात के बाद आठ मार्च को धौरहरा पहुंचे थे। इनमें से कुछ तो वापस बिहार वापस चले गए, लेकिन कुछ कसबे की अलग-अलग मस्जिदों में रुक गए। इन्होंने नौ मार्च को यहां हुए आयोजन समेत कई कार्यक्रमों में भाग लिया था। मंगलवार को एसडीएम एस सुधाकरन की अगुवाई में पुलिस व स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने छापा मारकर बिहार के 12 जमातियों को पकड़ा था। सभी को राजकीय इंटर कॉलेज में सैनिटाइज करने के बाद अलग एक कमरे में रखकर क्वारंटीन किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को एसडीएम एस सुधाकरन और डिप्टी सीएमओ अश्वनि कुमार सीएचसी प्रभारी डॉ. सुभाष वर्मा के साथ क्वारंटीन शिविर पहुंचे। सभी जमातियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। डिप्टी सीएमओ डॉ. अश्वनि कुमार ने बताया कि परीक्षण रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ बता पाना संभव होगा। डॉक्टरों के परामर्श के बाद एसडीएम एस सुधाकरन ने बताया इन जमातियों के संपर्क में जो भी लोग आए हैं उनकी जानकारी की जा रही है। फिलहाल जमातियों में कोरोना जैसे कोई लक्षण नहीं मिले हैं।
विज्ञापन

16 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे
निजामुद्दीन से लौटे बिहार के 12 जमातियों और इमाम सहित चार स्थानीय लोगों को धौरहरा के जीआईसी में क्वारंटीन किया गया है। कोरोना की संभावना को लेकर इन सबके सैंपल गुरुवार को मेडिकल कॉलेज भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के नोडल एवं एसीएमओ डॉ. अश्वनी कुमार के नेतृत्व में जिला अस्पताल के लैब टेक्नीशियन महंत सिंह, धौरहरा सीएचसी के डॉ. सुुुुभाष वर्मा, दिनेश कुमार और उदय कुमार की टीम गुरुवार को जीआईसी पहुंची। वहां पर क्वारंटीन सेंटर पर मौजूद 16 लोगों के डॉ. महंत सिंह ने सैंपल लेकर जांच के लिए मेडिकल कॉलेज लखनऊ भेजा। एसीएमओ ने बताया कि इनमें 12 लोग बिहार राज्य के और चार लोग धौरहरा ब्लॉक क्षेत्र के हैं। रिपोर्ट आने का इंतजार है। फिलहाल एहतियातन सभी को क्वारंटीन किया गया है।
पलिया: पुलिस ने मस्जिद जाकर ली जानकारी
दिल्ली के निजामुद्दीन में हुई जमात में शामिल कुछ लोगों में कोरोना की पुष्टि होने के बाद स्थानीय पुलिस ने भी इसको लेकर आवश्यक कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। यहां से कोई जमात में शामिल होने तो नहीं गया इसकी छानबीन पुलिस कर रही है। इसी को लेकर शहर की मदीना मस्जिद में सीओ के नेतृत्व में पहुंचे पुलिस बल ने वहां के मौलाना से इस बारे में जानकारी ली। उनसे कहा कि अगर उनकी जानकारी में भी कोई ऐसा व्यक्ति है तो पुलिस को सूचना देें।

बता दें कि दिल्ली के निजामुद्दीन में आयोजित जमात में पलिया इलाके से कोई शामिल तो नहीं हुआ इसको लेकर पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है। सीओ राकेश कुमार नायक, इंस्पेक्टर विद्याशंकर शुक्ला के नेतृत्व में पुलिस बल शहर की मदीना मस्जिद पहुंचा। यहां पर मौलाना से जानकारी हासिल की साथ ही मस्जिद में आने वाले लोगों से भी पूछताछ की। सीओ राकेश कुमार नायक ने बताया कि मस्जिदों के मौलानाओं को निर्देश दिए गए हैं कि अगर उनकी जानकारी में ऐसे लोग आएं जो दिल्ली में शामिल जमात में शामिल हुए हैं तो फौरन पुलिस को सूचना दें। बताया कि हालांकि यहां से कोई वहां शामिल होने नहीं गया था फिर भी एहतियातन दिशा-निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed