फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   corona

सामाजिक दूरी रखकर मरीजों का इलाज कर रहे डॉक्टर

Thu, 02 Apr 2020 07:17 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 07:17 PM IST
विज्ञापन
corona
लखीमपुर खीरी शासन के निर्देश के बाद प्राइवेट चिकित्सकों ने भी ओपीडी शुरू कर दी है। हालांकि निजी डॉक्टरों ने मरीजों को देेखने के लिए समय निर्धारित कर रखा है। ओपीडी में एक से अधिक तीमारदार के आने की मनाही है। वहीं बिना मास्क के मरीज और तीमारदारों का आना भी मना है।
विज्ञापन

आईएमए के जिला मंत्री डॉ.एमआर खान का कहना है कि संगठन के पदाधिकारियों को शासनादेश के बारे में अवगत करा दिया है। ओपीडी के दौरान सामाजिक दूरी बनाए रखने, भीड़ न लगने देने, मरीजों के साथ अपनी सेहत का ख्याल रखने को भी कह दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्राइवेट चिकित्सक अपना समय निर्धारित कर लें। उसके अनुसार ही मरीजों को देखें। ओपीडी के दौरान यह ध्यान रखें कि भीड़ न लगे और कोई मरीज बिना मास्क न आए, क्योंकि जरा सी असावधानी से मरीज और डॉक्टरों की दिक्कत बढ़ सकती है। डॉ. एमआर खान का कहना है कि ऐसे माहौल में बुजुर्ग और बच्चों की सेहत का विशेष ध्यान रखने की जरूरत है, क्योंकि इनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है। इसलिए इन्हें विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

प्राइवेट चिकित्सक ओपीडी शुरू कर सकते हैं, लेकिन सावधानी अवश्य बरतें। ऐसी व्यवस्था करें कि क्लीनिक पर भीड़भाड़ न होने पाए। क्लीनिक पर सैनिटाइज रखकर मरीजों के हाथ सैनिटाइज कराते रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. एमआर खान, मंत्री आईएमए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed