{"_id":"5e831fe48ebc3e75df755971","slug":"corona-lakhimpur-news-bly4012420186","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्वारंटीन किए गए दिल्ली समेत दूसरे राज्यों से आए 5150 कामगार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्वारंटीन किए गए दिल्ली समेत दूसरे राज्यों से आए 5150 कामगार
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। प्राथमिक विद्यालय समेत कॉलेज और मैरिज लॉन में बनाए गए 600 क्वारंटीन सेंटरों पर दिल्ली समेत दूसरे राज्यों से आए 5150 कामगारों को रखा गया है। इन्हें 14 दिनों तक चिकित्सीय परीक्षण और निगरानी में रहना होगा। इस दौरान क्वारंटीन में रखे गए किसी भी कामगार को सेंटर से बाहर जाने की इजाजत बिल्कुल नहीं दी जाएगी। इसके लिए पुलिस प्रशासन को सख्त हिदायत दी गई है, क्योंकि कुछ क्वारंटीन से रात में कामगारों के बाहर निकलने की सूचनाएं मिल रही थीं।
बाहर से आने वाले कामगारों की क्वारंटीन सेंटरों पर 14 दिनों तक चिकित्सीय परीक्षण से गुजरना होगा। इसके लिए आंगनबाड़ी वर्कर, आशा की ड्यूटी लगाई गई है और सचल चिकित्सीय दल आकर इनकी जांच करेगा। कामगारों के खाने की व्यवस्था में सामाजिक संगठनों और समाजसेवियों की मदद ली जा रही है। इसके अलावा क्वारंटीन सेंटरों पर खाना आपूर्ति करने की जिम्मेदारी प्रधानों को सौंपी गई है। कोरोना कंट्रोल रूम के प्रभारी रत्नेश चंद्र ने बताया कि सभी 600 क्वारंटीन सेंटरों पर बराबर निगरानी की जा रही है। सीएचसी पर क्वारंटीन की व्यवस्था की गई है। क्वारंटीन किए गए लोगों में ज्यादातर लोग दिल्ली, जयपुर, हरियाणा आदि प्रांतों से आए हैं।