फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   corona

लॉकडाउन में किसानों और गरीबों के बिगड़ेंगे हालात

Tue, 31 Mar 2020 12:23 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2020 12:23 AM IST
विज्ञापन
corona
लखीमपुर खीरी। कोरोना की जंग में पूरा भारत 14 अप्रैल 2020 तक लॉकडाउन कर दिया गया है, जिससे किसानों और गरीबों (दिहाड़ी मजदूरों) की परेशानी बढ़ने लगी है। लॉकडाउन की स्थिति में किसानों को बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान मिलने में अब और देरी होगी, जबकि मार्च में हुई बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ दी है। सरसों, मसूर, मटर, गेहूं समेत अन्य फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। ऐसे में गन्ना मूल्य भुगतान से ही इनकी रोजी-रोटी चलनी है। चीनी मिलें किसानों को भुगतान समय से नहीं कर रही हैं। हालात का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि किसानों का चीनी मिलों पर 18 अरब 29 करोड़ 14 लाख रुपये गन्ना मूल्य बकाया हो चुका है। वहीं गांवों में निर्माण कार्य बंद होने से दिहाड़ी मजदूरों को काम मिलना बंद हो गया है।
विज्ञापन

बजाज ग्रुप की गोला मिल पर किसानों का चार अरब 82 करोड़ 58 लाख रुपये गन्ना मूल्य बकाया है, जबकि कुल देय मूल्य के सापेक्ष मिल ने 8.66 प्रतिशत ही भुुगतान किया है। इसी ग्रुप की पलिया मिल पर तीन अरब 76 करोड़ 47 लाख रुपये बकाया हैं, जबकि कुल देय मूल्य के सापेक्ष अब तक मात्र 2.14 प्रतिशत ही भुगतान किया है। इसी तरह बजाज की ही खंभारखेड़ा मिल पर तीन अरब 34 करोड़ 24 लाख रुपये बकाया हैं, जबकि कुल गन्ना मूल्य के सापेक्ष 6.65 प्रतिशत ही भुगतान किया गया है। ऐसे ही एडवंट्ज ग्रुप की ऐरा मिल पर भी तीन अरब पांच करोड़ 85 लाख रुपये बकाया है, जबकि कुल बकाया मूल्य के सापेक्ष अब तक मात्र 2.39 प्रतिशत ही भुगतान किया गया है। इन चारों मिलों की भुगतान में हीला-हवाली से गन्ना किसान खासे परेशान हैं, जिन्हें लॉकडाउन के दौरान पैसे की सख्त जरूरत है। वहीं प्रशासन और गन्ना विभाग मिल प्रबंधन की मनमानी के आगे लाचार बना हुआ है। इसके अलावा अजबापुर मिल पर 39.62 करोड़, कुंभी मिल पर 67.82 करोड़, गुलरिया मिल पर 68.40 करोड़, बेलरायां मिल पर 66.19 करोड़ और संपूर्णानगर मिल पर 87.73 करोड़ रुपये बकाया है।
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान चीनी मिलों में लेबर की समस्या आ रही है। इससे चीनी बाहर नहीं जा पा रही है। हालांकि शासन ने आवश्यक वस्तुओं की सप्लाई पर रोक नहीं लगाई है। गन्ना किसानों को जल्द भुगतान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-ब्रजेश कुमार पटेल, जिला गन्ना अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed