{"_id":"5e8205408ebc3e711a36c341","slug":"corona-lakhimpur-news-bly401203333","type":"story","status":"publish","title_hn":"17 मैरिज लॉन और कॉलेजों का डीएम ने किया अधिग्रहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
17 मैरिज लॉन और कॉलेजों का डीएम ने किया अधिग्रहण
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कोरोना से बचाव को लेकर डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह ने मैरिज लॉन, कॉलेज समेत करीब 17 स्थानों को अपने अधिकार में ले लिया है। जिनमें क्वारंटीन सेंटर बनाकर दिल्ली समेत दूसरे राज्यों से आने वाले कोरोना संदिग्धों को रखा जाएगा। साथ ही इनमें दूसरे जिलों और अन्य राज्यों से आकर फंसे लोगों को भी आश्रय देने की व्यवस्था की जा रही है। वहीं कोरोना संदिग्धों के इलाज में लगे डॉक्टर समेत स्टॉफ को भी क्वारंटीन सेंटर में रखा जाएगा, जिसके लिए शहर के दो होटलों का अधिग्रहण किया गया है।
बता दें कि शहर के अस्पताल रोड पर स्थित होटल प्रथम कांप्लेक्स और होटल प्रकाश को क्वारंटीन सेंटर बनाया गया है। इनमें जिला अस्पताल में कोरोना संदिग्धों का इलाज कर रहे डॉक्टर समेत पैरामेडिकल स्टॉफ को रखा जाएगा। दोनों में करीब 54 लोग ठहर सकेंगे। वहीं गोला गोकर्णनाथ में साईं मैरिज लॉन, केन ग्रोवर्स नेहरू डिग्री कॉलेज, पलिया में बलदेव वैदिक इंटर कॉलेज, मरूआ पश्चिम में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, निघासन में राजकीय कन्या इंटर कॉलेज का छात्रावास, रकेहटी में कस्तूरबा गांधी विद्यालय, सिंगाही के आईटीआई कॉलेज नौरंगाबाद, धौरहरा के राजकीय इंटर कॉलेज, गहरिया के सीताराम मनवार पब्लिक इंटर कॉलेज, मितौली में राजा लोने सिंह इंटर कॉलेज और सत्यम इंटर कॉलेज, मोहम्मदी में पीडी भारती इंटर कॉलेज, कस्तूरबा गांधी विद्यालय मोहम्मदपुर दीना, राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय साहब गंज रेहरिया, उमा देवी चिल्ड्रेंस एकेडमी बास बिरवा का आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के तहत अधिग्रहण कर लिया गया है। जिनमें करीब 2600 लोगों को ठहराया जा सकेगा।