फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   corona

नहीं बना रहे सामाजिक दूरी, निकल रहे बिना मास्क के

Sun, 29 Mar 2020 09:06 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
corona
लखीमपुर खीरी। कोरोना संक्रमण रोकने के लिए शासन से लेकर जिला प्रशासन तक लोगों को घरों में रहने और बाहर निकलने पर सामाजिक दूरी बनाए कायम रखने के लिए जागरूक कर रहा है। इसके बावजूद लोग लापरवाही बरत रहे हैं। हालांकि जागरूक दुकानदारों ने अपनी दुकानों के आगे सामाजिक दूरी के लिए गोले बनवा दिए हैं या फिर स्टूल रख दिए हैं, लेकिन न तो किराना मंडी के दुकानदार जागरूक हैं और न ही वहां पर सामान लेने के लिए जाने वाले ग्राहक। बिना मास्क के बाजार पहुंच रहे लोग बिना सामाजिक दूरी के आपस में सट कर सामान खरीद रहे हैं। ऐसे में इस तरह की बरती जा रही लापरवाही भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन

सामाजिक दूरी के लिए रख दिए स्टूल
शासन के तमाम प्रयासों के बाद भी लोग सामाजिक दूरी के लिए जागरूक नहीं हैं। ऐसे में अस्पताल रोड के एक मेडिकल स्टोर स्वामी ने ग्राहकों के लिए स्टूल रख दिए।
विज्ञापन

लोग स्वयं नहीं दिख रहे जागरूक
लॉकडाउन में लोग लापरवाही बरत रहे हैं। बाजार में सामान खरीदते समय सामाजिक दूरी का भी ख्याल नहीं रख रहे। ऐसे में यह लापरवाही भारी पड़ सकती है।
सामाजिक दूरी के लिए बनाए जा रहे गोले
सामान लेते वक्त ग्राहकों के बीच सामाजिक दूरी बनी रही। इसके लिए व्यापारी अपनी दुकानों के आटा आदि से गोला बना दे रहे हैं, जिससे अपनी बारी आने तक लोग इसमें खड़े रह सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांवों में नहीं हो पा रहा सामाजिक दूरी का पालन
बिजुआ लॉकडाउन का पालन गांव इलाकों में नहीं हो पा रहा है, महानगरों से आए मजदूर और गांव में उनके साथी सब एक साथ बैठकर गप्पे हांक रहे हैं, वहीं राशन-मेडिकल और खाद बीज की दुकानों के खुलने के आदेश के अलावा दूसरी कई दुकानें खुल रहीं हैं। पिछले तीन दिन से दूसरे प्रदेश मजदूरी करने गए लोगों के आने का सिलसिला जारी है। प्रशासन ने उन मजदूरों के लिए गांव के स्कूल और पंचायत भवनों को क्वारंटीन सेंटर बनाने के निर्देश भले दिए हों, लेकिन लोग अपने घर वालों की सूचना छिपा रहे हैं। वहीं गांवों में राशन की दुकानों के अलावा, टीवी रिपेयरिंग, हेयर कटिंग समेत तमाम दुकानें खुलने लगीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed