फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   corona

पुलिस ने पेश की मानवता की मिसाल

Fri, 27 Mar 2020 06:20 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 06:20 PM IST
विज्ञापन
corona
संसारपुर। लॉक डाउन में पुलिस को लाठी फटकारते हुए तो बहुतों ने देखा होगा। संसारपुर पुलिस का एक मानवीय चेहरा भी सामने आया है। संसारपुर निवासी मजदूरी पेशा चिरौंजीलाल के घर बृहस्पतिवार सुबह से ही खाने का सामान समाप्त हो गया था। किसी प्रकार उसने एक दिन व्यतीत किया आखिर में चार बच्चों और बीवी की भूख देखी नहीं गई। शुक्रवार दोपहर वह परिवार सहित चौकी पहुंचा और उसने चौकी इंचार्ज सतीशचंद्र यादव को अपनी परेशानी बताई। चिरौंजीलाल और उसके बच्चों को भूख से बेहाल देखकर चौकी इंचार्ज ने 10 किलो आटा, पांच किलो चावल, पांच किलो आलू, एक किलो दाल, तेल, नमक, सब्जी मसाला, सब्जी खरीद कर दी। इतना सामान पाकर चिरौंजीलाल की आंखें भर आईं और उसने पुलिस कर्मियों को दुआएं देते हुए अपने परिवार सहित घर लौट गया।
विज्ञापन

बाहर फंसे मजदूरों के परिवारों को दी भोजन सामग्री
बांकेगंज ब्लॉक क्षेत्र की खरेहटा ग्राम पंचायत के मजरा लक्ष्मीपुर में चिह्नित किए गए दो परिवारों को प्रधान और बीडीओ के माध्यम से राशन, सब्जी और अन्य सामग्री पहुंचाई गई। उन्होंने बताया कि ब्लॉक क्षेत्र की अन्य पंचायतों के मजरों में ऐसे परिवारों को चिन्हीकरण का काम तेज कर दिया गया है। समस्त बीडीओ, पंचायत मित्र और सफाई कर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि ऐसे परिवारों को चिह्नित कर संबधित परिवारों को ग्राम प्रधानों और कोटेदारों के माध्यम से उन्हें भोजन सामग्री उपलब्ध कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed