{"_id":"5e7dd87d8ebc3e71170472f2","slug":"corona-lakhimpur-news-bly400881729","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं रोके जाएंगे खाद्य आपूर्ति में लगे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं रोके जाएंगे खाद्य आपूर्ति में लगे वाहन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। लॉकडाउन में खाद्य पदार्थों की आपूर्ति करने वाले वाहन चालकों से बदसलूकी को एसपी ने गंभीरता से लिया है। उन्होंने सभी थाना प्रभारियों को आदेश दिए है कि खाद्य आपूर्ति करने वाले वाहनों को न रोका जाए। आम लोगों से सरलता से पेश आएं और उनसे उचित व्यवहार करें। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम का नंबर भी जारी किया है।
बृहस्पतिवार की शाम एसपी पूनम ऑन माइक आईं। उन्होंने थाना प्रभारियों को निर्देश दिए कि जिले में खाद्य आपूर्ति कर रहे वाहनों को न रोका जाए। दूरी बनाए रखने के लिए दुकानों के बाहर चूने के रिंग बनवाएं। थानों को सैनिटइाज करें। आम लोगों के साथ अपमानजनक व्यवहार न करें। उन्हें सरलता से समझाएं और अच्छा व्यवहार करें। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान यदि किसी को भोजन या अन्य आवश्यक खाद्य पदार्थ उपलब्ध नहीं हो पा रहा है या ऐसे परिवार जो राशन खरीदने में अक्षम हैं, ऐसे लोग जिला कोरोना कंट्रोल रूम नंबर 05872-252715, 05872-252879, 8009022200, पुलिस कंट्रोल रूम नं. 9454417444 पुलिस अधीक्षक खीरी के सीयूजी. 9454400284 पर शिकायत कर सकते हैं। भोजन व आवश्यक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाएगी।