{"_id":"61916a2eb0595854695fa821","slug":"corona-infection-take-care-otherwise-the-problem-may-increase-again-lakhimpur-news-bly46607970","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण : बरतें सावधानी, वरना फिर बढ़ सकती है परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना संक्रमण : बरतें सावधानी, वरना फिर बढ़ सकती है परेशानी
विज्ञापन
बिना मास्क लगाए बाजार में घूमते लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लीड
14 एलकेएच 13,14
कोरोना संक्रमण : बरतें सावधानी,
वरना फिर बढ़ सकती है परेशानी
- शनिवार को मिले थे एक डॉक्टर सहित तीन लोग कोरोना संक्रमित
संवाद न्यूज एजेंसी
लखीमपुर खीरी। लंबे समय बाद एक बार फिर से शनिवार को जिले में तीन लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें एक डॉक्टर और निघासन क्षेत्र की एक 14 साल की बच्ची भी शामिल है। डॉक्टर की एंटीजन तो अन्य दोनों की एनटीपीसीआर जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। इससे पहले 30 अक्तूबर को पलिया में एक मरीज पॉजिटिव मिला था।
इस साल मई के अंत में आई कोरोना की दूसरी लहर ने जमकर तबाही मचाई। इसी दौरान विशेषज्ञ तीसरी लहर आने की आशंका जताने लगे थे। कोरोना महामारी से लोगों को सुरक्षित रखने के लिए शासन ने टीकाकरण की गति बढ़ाकर लोगों को सावधानी बरतने के लिए जागरूक करना शुरू कर दिया। मगर, फिर भी लोग लापरवाही बरत रहे हैं। न तो मास्क लगा रहे हैं और न ही सामाजिक दूरी का पालन कर रहे हैं। रविवार को खपरैला बाजार में जबरदस्त भीड़ रही, लेकिन खरीदारी के लिए पहुंची महिलाएं और उनके साथ बच्चे तक मास्क नहीं लगाए थे। इस तरह की लापरवाही फिर से पहली और दूसरी लहर का मंजर याद दिलाने लगी है।
डॉक्टरों ने बच्ची को होम क्वारंटीन किया
निघासन। तहसील क्षेत्र निवासी व्यक्ति की 14 वर्षीय बेटी कोरोना संक्रमित मिली है। परिवार के लोगों का कहना है कि करीब 20 दिन पहले मजदूरी करने के लिए बाहर गए थे और बेटी को रमियाबेहड़ स्थित रिश्तेदारी में। वहीं पर उसे बुखार और खांसी आने लगी। सीएचसी रमिया बेहड़ में जांच कराने पर रिपोर्ट पॉजिटिव आई। डॉक्टरों ने दवाइयां देकर होम क्वारंटीन रहने को कहा है।
विज्ञापन
जागरूकता और टीकाकरण ही बचाव है
सीएमओ डॉ. शैलेंद्र भटनागर का कहना है कि 18 से अधिक उम्र के सभी लोग टीकाकरण अवश्य करवाएं। घर से बाहर निकलने पर अनिवार्य रूप से मास्क लगाकर सामाजिक दूरी का पालन करें। भीड़ भाड वाली जगहों पर जाने से बचें। साबुन से हाथ धोते रहें। अन्यथा लापरवाही भारी पड़ सकती है, क्योंकि ख़तरा अभी टला नहीं है। यह नारा नहीं, बचने का मंत्र है। वैक्सीन लगवाकर खुद बचकर परिवार को भी सुरक्षित रखें।
14 एलकेएच 26
रोजाना हो रही 2500 जांच
एसीएमओ डॉ. अनिल कुमार गुप्ता बताते हैं कि कोरोना संक्रमण से लोगों को सुरक्षित रखने के लिए निरंतर जांच हो रही है। हर ब्लॉक स्तर से लेकर शहर के नसिरूद्दीन मौजी भवन परिसर सहित दस अन्य जगहों पर रोजाना करीब 2500 सैंपल लिए जा रहे हैं। इसमें तीन मोबाइल टीमें भी लगी हैं। जिम्मेदार नागरिक बनकर सभी लोग टीकाकरण कराने के साथ जांच भी कराते रहें।