फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Corona infection in pregnancy can be fatal for the fetus

गर्भावस्था में कोरोना संक्रमण भ्रूण के लिए हो सकता है घातक

Thu, 19 Aug 2021 12:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 19 Aug 2021 12:40 AM IST
विज्ञापन
Corona infection in pregnancy can be fatal for the fetus
दवाओं के सेवन से गर्भपात तक की बन सकती है स्थिति
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। कोरोना ने हर आयु वर्ग के लोगों को प्रभावित किया है। अब तीसरी लहर की आशंका बच्चों की ज्यादा चिंता बढ़ा रही है। सबसे ज्यादा चिंता गर्भस्थ और नवजात शिशुओं को लेकर है। डॉक्टरों का कहना है कि गर्भावस्था के दौरान कोरोना संक्रमण गर्भवती महिला एवं भ्रूण के लिए खतरनाक साबित हो सकता है, क्योंकि इस दौरान ली जाने वाली दवाएं गर्भस्थ शिशु को नुकसान पहुंचाकर उसका विकास प्रभावित कर सकती हैं। इन दवाओं की वजह से समय पूर्व प्रसव और गर्भपात जैसी स्थिति भी बन सकती है।
स्वास्थ्य विभाग के लोगों का कहना है कि गर्भावस्था के पहले तीन माह में यदि महिला संक्रमित होती है तो कोरोना से बचाव के लिए दी जाने वाली दवाएं गर्भस्थ शिशु को नुकसान पहुंचा सकती हैं, क्योंकि इन माह में गर्भस्थ शिशु के मस्तिष्क, हृदय सहित अन्य प्रमुख अंग बन रहे होते हैं। इस दौरान यदि शिशु पर दवाओं का विपरीत प्रभाव पड़ा तो शिशु का विकास रुक सकता है। उसे जन्मजात बीमारियां भी घेर सकती हैं। दवाओं में मौजूद रसायन एवं सॉल्ट गर्भस्थ शिशु के अंगों को विकृत तक कर सकता है। इसलिए कोरोना को लेकर मौजूदा हालातों को देखते हुए गर्भावस्था के दौर से गुजर रहीं महिलाओं को बेहद सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है।
विज्ञापन

कोविड प्रोटोकॉल का उल्लंघन पड़ सकता है भारी
महिला अस्पताल की सीएमएस डॉ. ज्योति मेहरोत्रा बताती हैं कि कोरोना काल चल रहा है ऐसे में सभी को सावधान और सतर्क रहने की जरूरत है। घर से बाहर निकलने पर कोविड प्रोटोकॉल का अवश्य पालन करें। खासकर गर्भवती महिलाओं को तो विशेष सावधानी बरतनी चाहिए, क्योंकि जरा सी लापरवाही दोनों के लिए मुसीबत बन सकती है। हालांकि गर्भावस्था के दौरान कोरोना की दवाएं देने का क्या असर होगा इस पर अभी कोई स्ट्डी नहीं है। फिलहाल गर्भावस्था के दिनों में ज्यादा दवाओं का सेवन नुकसान देय तो रहता ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मासिक धर्म काल में रखें विशेष ध्यान
1. सैनिटरी हाइजीन का ख्याल रखें।
2. अंत: वस्त्र और शरीर की साफ-सफाई का ध्यान रखें।
3. बहुत गर्म व ठंडी चीजों सहित जंक फूड का न करें सेवन।
4. दूध, दही से यदि परेशानी हो तो इसका सेवन न करें।
5. पौष्टिक भोजन, हरी सब्जियां एवं प्रोटीन का सेवन अधिक करें
गर्भावस्था में रखें का ध्यान
1. हल्के गर्म पानी से नहाएं।
2. कार्बोहाइड्रेट व प्रोटीन युक्त पौष्टिक एवं संतुलित भोजन करें।
3. नियमित बाहर जाने वाले परिवार के लोगों के संपर्क में न आएं।
4. खुले हवादार कमरे में रहें, कूलर का प्रयोग न करें।
5. दिन में कम से कम आधा घंटा धूप में रहें।
दवाएं गर्भस्थ शिशु को नुकसान पहुंचा सकती है। इसलिए गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधान रहने की जरूरत है। खान पान और साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें। संक्रमण से बचने के लिए कोविड प्रोटोकॉल का पालन करें। घर के बाहर आने-जाने वाले सदस्यों से दूर रहें। यदि किसी कारण वश अस्पताल आना भी पड़े तो मास्क लगाकर आएं और सामाजिक दूरी का पालन अवश्य करें।
- डॉ. मीनाक्षी चौधरी, महिला रोग विशेषज्ञ, महिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed