फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Corona infection: four more found, two undergoing treatment

कोरोना संक्रमण : चार और मिले संक्रमित, दो का चल रहा इलाज

Tue, 11 Apr 2023 11:38 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 11 Apr 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Corona infection: four more found, two undergoing treatment
- जनवरी से अब तक जिले में मिल चुके हैं 66 संक्रमित मरीज
विज्ञापन

- संक्रमण के बढ़ते मामलों के बावजूद हर तरफ बरती जा रही लापरवाही
संवाद न्यूज एजेंसी
लखीमपुर खीरी। जिले में मंगलवार को आई आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट में चार लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसमें दो महिलाएं सीएचसी मितौली क्षेत्र की, जबकि एक पुरुष सीएचसी मोहम्मदी के कस्बा बरवर और दूसरा संक्रमित पलिया सीएचसी के गांव मझगईं का रहने वाला है। दोनों पुरुषों का इलाज लखनऊ में चल रहा है। जनवरी से 11 मार्च तक कुल 66 पॉजिटिव मिल चुके हैं। इसमें से 57 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं, जबकि एक्टिव संक्रमितों की संख्या नौ है।
कोरोना के मामले दिन पर बढ़ रहे हैं। मितौली के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय से 19 मार्च को कोरोना संक्रमितों के मिलने की शुरूआत अब तक थमी नहीं है। तब से लगातार संक्रमित मिल रहे हैं। अब तक 67 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सबसे ज्यादा संख्या मितौली सीएचसी क्षेत्र में रहने वालों की है। मंगलवार को जिले में जिन चार लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसमें एक महिला दतेली और दूसरी मितौली सीएचसी क्षेत्र के गांव खुर्रमनगर की निवासी है। अन्य दोनों पुरुष हैं। इसमें एक 20 वर्षीय युवक सीएचसी पलिया के गांव मझगई निवासी है, जबकि 65 वर्षीय बुजुर्ग मोहम्मदी सीएचसी के कस्बा बरवर के मोहल्ला सुभाष नगर का रहने वाला है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के नोडल डॉ. धनीराम ने बताया कि दोनों महिलाएं आरटीपीसीआर जांच में संक्रमित मिली हैं, जबकि दोनों पुरुषों में युवक का इलाज लखनऊ के एक निजी अस्पताल में और बुजुर्ग का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा ह। उन्होंने बताया कि इनके संपर्क में आने वालों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनवरी से अब तक मिले संक्रमति-66
स्वस्थ हुए- 57
जिले में एक्टिव संक्रमित- नौ
होम क्वारंटीन- छह
अस्पताल में भर्ती- तीन
......
पिछले 24 घंटे में हुई जांच
एंटीजन- 528
आरटीपीसीआर-858
स्क्रीनिंग- 185
....
कब कब मिले संक्रमित
19 मार्च- एक
21 मार्च- एक
24 मार्च- एक
26 मार्च-39
28 मार्च-चार
29 मार्च- दो
दो अप्रैल- दो
तीन अप्रैल- एक
पांच अप्रैल-पांच
छह अप्रैल- तीन
सात अप्रैल- एक
आठ अप्रैल-दो
11 अप्रैल- चार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed