फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Corona in Khiri

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर विशेष: कोरोना की दुश्वारियां दिमाग पर भी डाल रहीं असर.. रहें सावधान

Sat, 10 Oct 2020 12:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 12:25 AM IST
विज्ञापन
Corona in Khiri
Corona in Khiri
लखीमपुर खीरी। कोरोना वायरस ने विश्वभर में डर व चिंता का माहौल बना दिया है। इसका असर लोगों के दिमाग पर भी हो रहा है। इसके परिणाम अब सामने आने लगे हैं। जिला अस्पताल में रोजाना कुछ ऐसे मरीज आ रहे हैं, जिन्हें यह बीमारी कोरोना ने दी है। उधर विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी संकट की इस घड़ी में लोगों से सावधानी बरतकर मानसिक स्वास्थ्य पर भी ध्यान रखने को कहा है। लापरवाही डर, चिंता के साथ अवसाद परेशानी का कारण बन सकते हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के मनोचिकित्सक डॉ. अखिलेश शुक्ला बताते हैं कि कोरोना पर किए गए तमाम अध्ययन बताते हैं कि कोरोना वायरस से पीड़ित के साथ उसका इलाज करने वाले डॉक्टर के मानसिक स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ सकता है। इंडियन साइकियाट्रिक सोसायटी के अनुसार कोरोना आने के बाद देश में मानसिक रोगियों की संख्या में 15 से 20 प्रतिशत तक इजाफा हुआ है। इसका मुख्य कारण लॉकडाउन में लोगों का व्यापार, नौकरी, कमाई, बचत से लेकर मूलभूत संसाधन खोना है। इनकी वजह से लोग मानसिक रूप से बीमार हो रहे हैं।
विज्ञापन

......
हर पांचवां व्यक्ति मानसिक रोग का शिकार
मनोचिकित्सक बताते हैं कि इंडियन काउंसिल फॉर मेडिकल रिसर्च की एक रिपोर्ट के अनुसार हर पांच में से एक भारतीय किसी न किसी प्रकार के मानसिक रोग का शिकार है। चिंता की बात यह है कि यदि कोरोना के बाद मानसिक रोगियों की संख्या बढ़ती है तो इनका इलाज होने में दिक्कत होगी, क्योंकि दुनिया भर के स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं में से सिर्फ एक प्रतिशत ही हेल्थ वर्कर्स मानसिक रोग के इलाज से जुड़े हैं। जबकि भारत में इसका आंकड़ा और भी कम है। कोरोना के कारण तमाम लोग होम क्वारंटीन या फिर अकेले रहने को मजबूर हैं। ऐसे में मानसिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

........
क्वारंटीन का दिमाग पर असर
जिला अस्पताल के मनोचिकित्सक बताते हैं कि मेडिकल जर्नल लैंसेट की एक रिपोर्ट के मुताबिक क्वारंटीन किए गए लोगों में संक्रमण का डर, चिड़चिड़ापन, उदासी के साथ सामान की कमी आदि को लेकर तनाव जैसी दिक्कत सामने आती हैं। वहीं भावनात्मक अस्थिरता, अवसाद, तनाव, उदासी, चिंता, घबराहट होना, नींद न आना, गुस्सा भी शामिल है।
.......
इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज।
-बार बार तथ्य और आंकड़े जांचना।
- नींद न आना, सोचते रहना कि कुछ बुरा हो सकता है।
- बीते दिनों को बार बार याद करना।
-लगभग हर चीज को लेकर ग्लानि होना।
- भूख सताना और एक साथ बहुत सा भोजन करना।
.....
बचाव
- तनाव, भ्रम, डर व गुस्सा महसूस करना सामान्य है। जिन पर भरोसा हो उनसे बातचीत करते रहें। दोस्तों और परिवार के संपर्क में रहें।
- हेल्दी लाइफ स्टाइल अपनाएं। अच्छी डाइट और पर्याप्त नींद लें। व्यायाम जरूर करें।
- स्मोकिंग, शराब या अन्य ड्रग्स का कदापि सहारा न लें।
- भावनात्मक उथल पुथल महसूस होने पर मनोचिकित्सक एवं काउंसलर से संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed