{"_id":"5f67a8388ebc3e0df12bed58","slug":"corona-in-khiri-lakhimpur-news-bly4205409187","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक संक्रमित महिला की लखनऊ में मौत, फिर मिले 69 नए कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक संक्रमित महिला की लखनऊ में मौत, फिर मिले 69 नए कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
Corona in Khiri
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। जनपद में रविवार को भी 69 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं। शहर क्षेत्र में सबसे ज्यादा केस मिलने का सिलसिला जारी है, जिससे रविवार को भी 45 कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिला कारागार में फिर आठ बंदी संक्रमित मिले हैं। इसके अलावा एक संक्रमित 60 वर्षीय महिला की लखनऊ में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई, जो गोला गोकर्णनाथ के मोहल्ला मुन्नूगंज की निवासी थी।
डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह के मुताबिक 24 घंटे में अन्य लैब से 19 एवं 50 एंटीजन से पॉजिटिव रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं। लखीमपुर तहसील के गांव पड़नी अल्लीपुर में एक, मोहल्ला बहादुरनगर में दो, हर्षी बंगला में एक, नई बस्ती में एक, पिपरिया बाईपास में एक, सिविल लाइंस में एक, पुलिस लाइन में दो, बसैगापुर में दो, सरनापुरम में एक, काशीनगर में एक, सिकटिया में दो, चंदेल कॉलोनी में एक, जमैठा में एक, शिव कॉलोनी में तीन, रामनगर कॉलोनी में छह, गोटैया बाग में एक संक्रमित मिला।
इसके अलावा भटनागर कॉलोनी में एक, शास्त्रीनगर में एक, आवास विकास कॉलोनी में एक, नौरंगाबाद में एक, जिला कारागार में आठ, ईदगाह में तीन, राजगढ़ में दो, शांतिनगर में एक संक्रमित मिला है।
विज्ञापन
तहसील धौराहरा के ईसानगर में एक, अल्लीपुर में एक, तहसील गोला गोकरणनाथ के सिनेमा रोड में एक, अजान में एक संक्रमित मिला है। तहसील मितौली के औरंगाबाद में दो, तहसील पलिया के बीएचएल चीनी मिल में एक, मेन मार्केट में एक संक्रमित मिला है।
तहसील मोहम्मदी के मोहल्ला बाजार खुर्द में एक, अजबापुर चीनी मिल में तीन, बरवर रोड मोहम्मदी में दो, बाजार गंज में एक संक्रमित मिला है। तहसील निघासन के बौधिया खुर्द में एक संक्रमित मिला है। वहीं आठ संक्रमित मरीजों को अभी ट्रैक किया जा रहा है।
पलिया में दो महिलाएं मिलीं कोरोना पॉजिटिव
पलियाकलां। पलिया इलाके में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार मिल रही है। रविवार को चीनी मिल और अहिरान मोहल्ले में दो महिलाएं कोरोना पॉजिटिव मिली हैं। इसमें एक महिला लखनऊ मेडिकल कॉलेज में और एक महिला मेरठ में अपना इलाज करा रही हैं। सीएचसी की स्वास्थ्य टीम लगातार निगरानी कर रही है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से कोरोना पॉजिटिव निकले लोगों को व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया गया है जिसके जरिए मरीज के तापमान व उनके हालत के बारे में जानकारी रोजाना तीन टाइम की जा रही है। रविवार को अस्पताल में 91 जांचें हुईं हैं। इसमें 52 जांच एंटीजन तथा 39 आरटीपीसीआर के जरिए हुईं हैं। संवाद