{"_id":"608af73d8ebc3ed1e55650ec","slug":"corona-carfew-lakhimpur-news-bly445324787","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन पूर्ण कर्फ्यू ठीक, कोरोना की चेन तोड़ने में मिलेगी मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन पूर्ण कर्फ्यू ठीक, कोरोना की चेन तोड़ने में मिलेगी मदद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी। कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। कोविड-19 से संक्रमित हो या फिर सांस लेने में परेशानी वाले मरीज, इनकी लगातार संख्या बढ़ रही है। जिला एवं कोविड अस्पताल में रोजाना इनसे पीड़ित कई मरीजों की मौत भी हो रही है। महामारी के रौद्र रूप को देखते हुए सरकार ने तीन दिन के कोरोना कर्फ्यू का एलान किया है, जिसका व्यापारियों ने स्वागत किया है।
सूबे में ही नहीं बल्कि जिले में भी कोरोना ने तबाही मचा रखी है। उधर, सांस लेने में परेशानी वाले मरीजों की संख्या भी बेतहाशा बढ़ी है। संक्रमण के बढ़ते दायरे को देखते हुए मैलानी के व्यापारियों ने कुछ दिन के लिए स्वत: बाजार बंद कर दिया। उधर, गोला के व्यापारियों ने भी आम सहमति से दुकानें बंद करनी समयावधि परिवर्तित की। मगर, एकजुटता के अभाव में व्यापारियों की मंशा का कामयाब नहीं हो सकी। वहीं जिले पर भी कुछ व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखी हैं। व्यापारियों का कहना है कि जब हम और हमारे ग्राहक सुरक्षित होंगे तभी तो व्यापार होगा। इसलिए सरकार ने तीन दिन के कोरोना कर्फ्यू का जो निर्णय लिया है वह स्वागत योग्य है। कोरोना से जंग जीतने के लिए सरकार भविष्य में भी जो निर्णय लेगी वह भी हम स्वीकार होगा।
.
कोरोना ने हालात बिगाड़ दिए हैं। अस्पताल में मरीजों के लिए इंतजाम कम पड़ रहे हैं। ऑक्सीजन तक नहीं मिल रही। इसकी व्यवस्था में समय लगेगा। ऐसे में सरकार को लॉकडाउन लगा देना चाहिए।
विज्ञापन
-सगीर आलम सिद्दीकी, कॉपी किताब विक्रेता
.
कोरोना को काबू करने के लिए लॉकडाउन की जरूरत है, क्योंकि लोग घर से बाहर निकलने से मानेंगे नहीं। इससे चेन टूटना असंभव है। इसलिए सरकार को चाहिए कि कुछ दिन के लॉकडाउन लगा दे।
-प्रवीण मेहरोत्रा, दवा व्यापारी
.
अब सरकार ने तीन दिन का कोरोना कर्फ्यू लगाने की घोषणा की है उसे और बढ़ाकर सख्ती से लागू करना चाहिए। इस कोरोना रूपी राक्षस से जान बच जाए, व्यापार तो आगे भी कर लेंगे।
-जितेंद्र गट्टानी, तेल विक्रेता गोला
-
कोविड-19 पर नियंत्रण के लिए हमारे हिसाब से 15 दिन का लॉकडाउन होना चाहिए। इस लॉकडाउन से कोरोना महामारी की चेन टूटेगी तभी लोगों का जीवन सुरक्षित हो सकता है।
-गोलू सेठी गारमेंट व्यापारी गोला
-
कोरोना काल में वैसे भी लोग बाजार बहुत कम आ रहे हैं। ऊपर से तीन दिन की बंदी से और धंधा चौपट हो जाएगा। सहालगों के लिए माल भरा था, बिक्री न होने के कारण सब वैसे ही स्टॉक पड़ा हुआ है।
-अखिलेश वर्मा, रेडीमेड व्यापारी संसारपुर
-
तीन दिन का कोरोना कर्फ्यू व्यापार के लिए कोई अहम नुकसान नहीं है। इसे आम सहमति से बढ़ाया भी जाए, साथ ही व्यापारियों को भी शासकीय टैक्स में छूट देने की व्यवस्था की जाए, इससे व्यापारी वर्ग आहत नहीं होगा।
-गोपालकृष्ण शुक्ल, व्यापारी गोला