फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   corona, amar ujala foundation

नौ लोगों को किया क्वारंटीन, सभी का तापमान निकला सामान्य

Thu, 02 Apr 2020 06:08 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2020 06:08 PM IST
विज्ञापन
corona, amar ujala foundation
लखीमपर खीरी। जिला प्रशासन के सहयोग से अमर उजाला फाउंडेशन के राहत शिविर में गुरुवार को पलायन कर लौटे नौ लोगों को क्वारंटीन किया गया। जबकि पहले से यहां करीब 25 लोग क्वारंटीन हैं। गुरुवार को समाजसेवी एवं अधिवक्ता विपुल सेठ ने राहत शिविर में मौजूद लोगों को भोजन कराया।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रेलवे स्टेशन के सामने स्थित बाथम वैश्य धर्मशाला में राहत शिविर बनाया गया है। जहां पर पलायन कर लौटे 38 लोगों को क्वारंटीन किया गया। गुरुवार को दिल्ली, मऊ, फैजाबाद, पंजाब और बरेली से आए शादाब, कमाल अहमद, चांद बाबू, देशबंधु पांडे, अयूब अली, दीपक, नरेंद्र,गौरव एवं सर्वजीत को क्वारंटीन किया गया। राहत शिविर प्रभारी संग्रह अमीन राजेश गौतम, अवधेश पांडे एवं राम औतार ने सभी में भोजन बांटा। वहीं सीएमओ कार्यालय से पहुंचे डॉक्टर ने सभी का तापमान चेक किया जो सामान्य निकला। डॉक्टर ने सभी को एहतियात बरतने की मशविरा देते हुए शिविर में आपस में सामाजिक दूरी बनाए रखने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन

मोहम्मदी: जरूरतमंदों को भोजन पैकेट और मास्क बांटे
मोहम्मदी में मां जानकी रसोई ने मुफ्त भोजन पैकेट बांटना शुरू किया है। गुरुवार को दोपहर मां रसोई पर मां जानकी और भगवान राम की आरती की गई। ‘भए प्रकट कृपाला दीन दयाला’ भजन से सारा वातावरण भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रसोई का उद्घाटन सीओ प्रदीप कुमार यादव, तहसीलदार विकास धर दुबे और चेयरमैन संदीप मेहरोत्रा ने किया। सीओ ने कहा कि सभी लोग सामाजिक दूरी का शत प्रतिशत पालन करें जिससे हम और हमारा समाज इस वैश्विक महामारी से बच सके। इस मौके पर निवर्तमान चेयरपर्सन दुर्गा मेहरोत्रा, सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष विवेक शुक्ला, स्पर्श मेहरोत्रा, पुजारी पंड़ित चंद्र भाल मिश्र, दिनेश ठाकुर, संतोष सिंह, संजीव मेहरोत्रा आदि मौजूद रहे।

बेलरायां: चीनी मिल को कराया सैनिटाइज
बेलरायां में स्थानीय सरजू सहकारी चीनी मिल के जीएम सुशील कुमार गौड़ ने बताया कि चीनी मिल, गन्ना ऑफिस, प्रशासनिक भवन, गन्ना विकास परिषद कार्यालय, गन्ना यार्ड, मेंन गेट, मिल कॉलोनी आदि को सैनिटाइज किया गया है। जीएम ने किसानों से सामाजिक दूरी बनाकर गन्ने की तैल कराने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed