फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Copper worth Rs 1.5 lakh stolen from Tata Solar Plant in Dharmapur

Lakhimpur Kheri News: धर्मापुर स्थित टाटा सोलर प्लांट से डेढ़ लाख का तांबा चोरी

Thu, 02 Oct 2025 12:10 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 02 Oct 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Copper worth Rs 1.5 lakh stolen from Tata Solar Plant in Dharmapur
टाटा सोलर प्लांट से तांबा चोरी होने के बाद प्लांट। संवाद
निघासन। धर्मापुर मार्ग पर स्थित टाटा सोलर प्लांट में चोरों ने धावा बोलकर बड़ी वारदात को अंजाम दिया। करीब डेढ़ लाख का तांबा चोरी कर ले गए। पुलिस को सूचना दी गई है।
विज्ञापन

मझगई थाना में दिए प्रार्थनापत्र में प्लांट के क्लस्टर हेड पवन कुमार यादव ने बताया कि बम्हनपुर में भारत गैस एजेंसी के पास स्थापित सोलर प्लांट में चोर घुस गए। चोरों ने बैटरी बैंक का ताला तोड़कर वहां से 185 स्क्वायर एमएम की 30 मीटर कॉपर वायर, 75 स्क्वायर एमएम की पांच मीटर कॉपर तार, कॉपर प्लेट सहित अन्य सामान उठा लिया। चोरी गए माल की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपये आंकी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। पुलिस अब तक किसी भी मामले का खुलासा नहीं कर सकी है। ग्रामीणों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और चोरियों पर अंकुश लगाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed