फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Controversy over registry, video goes viral

Lakhimpur Kheri News: रजिस्ट्री को लेकर हुआ विवाद, वीडियो वायरल

Tue, 04 Feb 2025 11:16 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Controversy over registry, video goes viral
रजिस्ट्रार कार्यालय में हो रहा विवाद। स्रोत: वीडियो ग्रैब
लखीमपुर खीरी। मंगलवार को रजिस्ट्रार कार्यालय में रजिस्ट्री को लेकर विवाद हो गया। नौबत मारपीट तक पहुंच गई। बाद में कुछ वकीलों ने मौके पर जाकर मामले को शांत कराया।
विज्ञापन

अधिवक्ता और रजिस्ट्रार के बीच रजिस्ट्री के कागज में पाई गई कमी को लेकर मामला बढ़ गया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ता ज्ञानेंद्र मिश्रा ने बताया कि अधिवक्ता विनय श्रीवास्तव एक रजिस्ट्री करवाने गए हुए थे। उनकी रजिस्ट्री के कागज में रकबे को लेकर कमी पाई गई, जिस पर उन्हें टोका गया।
विज्ञापन

अधिवक्ता विनय की जानकारी में उनके कागज सही थे। रजिस्ट्रार भानु प्रताप सिंह ने कहा कि कागज सही नहीं है।
इसी बात को लेकर मामला बिगड़ता चला गया और नौबत मारपीट तक पहुंच गई। बाद में रजिस्ट्रार उठकर चले गए। कुछ अधिवक्ताओं ने मामले को संभाला।
बाद में अधिवक्ता विनय श्रीवास्तव ने अपने कागज सही कराए, तब जाकर रजिस्ट्री हो पाई।
तहसील बार एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी ज्ञानेंद्र मिश्रा ने बताया कि लेखपालों की लापरवाही के कारण बहुत सी जमीनों के रकबे गलत चढ़ा दिए गए हैं। जिस वजह से अंश निर्धारण में खतौनियों में गड़बड़ हो गई है। इसी वजह से ऐसे मामले अक्सर आते हैं और विवाद होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed