फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Control room set, will operate 24 hours

कंट्रोल रूम स्थापित, 24 घंटे होगा संचालन

Tue, 10 Jan 2017 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 10 Jan 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन
Control room set, will operate 24 hours
elections - फोटो : अमर उजाला
 चार शिफ्टों में काम करेंगे अधिकारी-कर्मचारी
विज्ञापन

शिकायत के लिए 05872-271127 पर करें काल

 विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने कलक्ट्रेट स्थित ई-गर्वनेंस सेल में कंट्रोल रूम एवं शिकायत प्रकोष्ठ स्थापित कर दिया है, जिसमें 24 घंटे तक सूचनाएं दर्ज कराई जा सकेंगी। कंट्रोल रूम में चार शिफ्टों में अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जिसमें फोन नंबर 05872-271127 पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। जल्द ही विधानसभावार अलग-अलग फोन नंबर जारी किए जाएंगे, जिन पर संबंधित विधानसभा के मतदाता शिकायत दर्ज करा सकेंगे।

पहली शिफ्ट में सुबह छह बजे से प्रभारी अधिकारी प्रियंका अवस्थी के नेतृत्व में अन्य चार कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जिसमें मिनी आईटीआई धौरहरा के मुख्य अनुदेशक रोहित कुशवाहा, मदरसा आधुनिकीकरण शिक्षक मोहम्मद अहमद, डीडीओ आफिस के वरिष्ठ सहायक अनिल कुमार और फूलबेहड़ के सफाईकर्मी नरेश कुमार शामिल हैैं। दूसरी शिफ्ट दोपहर 12 बजे से प्रभारी अधिकारी रत्नेश कुमार के नेतृत्व में कंट्रोल रूम संभालेंगे, जिनके साथ जीआईसी शिक्षक राजनरायण वर्मा, अनुदेशक राजेश कुमार, वरिष्ठ सहायक राजीव आनंद, राजकुमार वर्मा और मोहम्मद सलीम की ड्यूटी लगाई गई है। तीसरी शिफ्ट शाम छह बजे से शुरू होगी, जिसमें प्रभारी अधिकारी अकलाख अहमद के नेतृत्व में वाणिज्य कर कर्मचारी बालगोविंद तिवारी, अनुदेशक असद, कंप्यूटर आपरेटर जलज कुमार वर्मा और सफाईकर्मी असलम की ड्यूटी लगाई गई है। इसी तरह चौथी शिफ्ट में रात 12 बजे से प्रभारी अधिकारी केसी निगम की अगुवाई में पंचास्थानि कार्यालय के वरिष्ठ सहायक जमाल अहमद, बंदोबस्त कार्यालय के रामसागर राना और सफाईकर्मी संजय कामकाज देंखेंगे। डीएम आकाशदीप ने बताया कि विधानसभावार कंट्रोल रूम कार्य करेंगे, जिसके लिए शीघ्र ही फोन नंबर जारी कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed