{"_id":"68af472650dcc6f5ec062fd8","slug":"contracted-roadways-buses-will-not-run-from-today-passengers-will-be-troubled-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-154252-2025-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: आज से नहीं चलेंगी अनुबंधित रोडवेज बसें, यात्री होंगे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: आज से नहीं चलेंगी अनुबंधित रोडवेज बसें, यात्री होंगे परेशान
Wed, 27 Aug 2025 11:27 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Wed, 27 Aug 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
डग्गामार बसों का विरोध करते रोडवेज अनुबंधित बस एसोसिएशन के पदाधिकारी। स्रोत: एसोसिएशन
लखीमपुर खीरी। जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपने के बावजूद अवैध डग्गेमार बसों का संचालन बुधवार को भी एलआरपी और राजापुर चौराहे से जारी रहा। इस कारण अनुबंधित बस एसोसिएशन में भारी नाराजगी है। इस मुद्दे पर एसोसिएशन ने बैठक कर बृहस्पतिवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की है।
बैठक में एसोसिएशन के अध्यक्ष श्रवण गुप्ता ने कहा कि सभी अनुबंधित बसें स्टैंड पर खड़ी रहेंगी, लेकिन उनका संचालन नहीं होगा। उन्होंने मांग की है कि लखनऊ, गोला और धौरहरा मार्गों पर डग्गेमार बसों का संचालन पूरी तरह रोका जाए।
एसोसिएशन ने चेतावनी दी कि यदि 30 अगस्त तक इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ तो सभी वाहन स्वामी अपनी बसें सरेंडर कर देंगे। बैठक में यूनियन के क्षेत्रीय संरक्षक प्रेम बाजपाई, प्रखर जयसवाल, रितेश श्रीवास्तव, गुल्लू राना, मनीष अवस्थी, केसी मिश्रा, संतोष वर्मा, प्रदीप पटेल, अमन, ब्रज किशोर वर्मा, राजेश गुप्ता सहित कई लोग मौजूद रहे।