{"_id":"6782d599ae26a006aa021616","slug":"contract-electricity-workers-protested-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1008-137001-2025-01-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: संविदा बिजली कर्मियों ने किया धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: संविदा बिजली कर्मियों ने किया धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन
हैदराबाद स्थित विद्युत उपकेंद्र पर धरने पर बैठे संविदा कर्मचारी। संवाद
- फोटो : जिला जेल चौराहे पर कालिंद्री एक्सप्रेस के इंजन से सांड टकराने के बाद लगे जाम के पास खड़े अन्ना गोवंश।
गोला गोकर्णनाथ/ममरी। बिजली विभाग से छंटनी किए गए संविदा एवं आउटसोर्स कर्मचारियों ने हैदराबाद विद्युत उपकेंद्र पर धरना-प्रदर्शन कर कार्य न करने की चेतावनी दी है। इसके बाद विधायक के आवास पर जाकर दुखड़ा सुनाया और हस्तक्षेप करने की मांग की।
बिजली विभाग में आउटसोर्स कर्मचारियों का स्टाफ कम किए जाने को लेकर भड़के बिजली कर्मियों ने हैदराबाद विद्युत उपकेंद्र पर धरना-प्रदर्शन कर काम न करने की चेतावनी दी है। कर्मचारियों ने कहा पहले विद्युत मजदूर कल्याण समिति के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्र के प्रत्येक उपकेंद्र पर 21 कर्मचारियों का स्टाफ तैनात था।
अब पुरानी कंपनी का ठेका निरस्त हो गया है। नई कंपनी वर्ल्ड क्लास से बिजली विभाग का जो अनुबंध हुआ है। उसमें 21 के मुकाबले 12 कर्मचारी मात्र रखे जाने हैं। धरने पर धीरेंद्र शर्मा, इंतजार अली, संतोष कुमार, नितिन यादव, अंकित गुप्ता, मोहम्मद हाशिम, हशमत अली, सोनू,कल्लू आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
संविदा कर्मचारियों ने कर्मचारी संघ के मंडल अध्यक्ष अतुल खरे, एवं विकास कुमार की अगुवाई में कर्मचारियों ने फार्म हाउस पर जाकर विधायक अमन गिरि के समक्ष दुखड़ा सुनाया। कर्मचारियों ने कहा कि नौ जनवरी को जारी की गई लिस्ट में 50 प्रतिशत से अधिक कर्मचारियों को बाहर कर दिया गया है।
आरोप लगाया कि अधिकारियों ने अपने चहेतों को कम पर रख लिया है बाकी को बाहर कर दिया। विधायक ने कर्मचारियों की बात सुनकर मामले में हस्तक्षेप करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर अब्दुल लईक, बाबी सिंह, पंकज सिंह, सुमित गिरी, अनवर अली, दर्शन, गुफरान, अंकित, पुष्पक, रवि सिंह आदि मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
जितने कर्मचारी अनुबंध में आए उन्हें रखा गया है, शेष की छंटनी की गई है।
अशोक कुमार, अधीक्षण अभियंता विद्युत विभाग

केले के रेशे से उत्पाद तैयार करतीं खुशबू प्रेरणा समूह की महिलाएं। स्रोत समूह- फोटो : जिला जेल चौराहे पर कालिंद्री एक्सप्रेस के इंजन से सांड टकराने के बाद लगे जाम के पास खड़े अन्ना गोवंश।