फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Continuous accidents, still no control on speed

Lakhimpur Kheri News: लगातार हादसे, रफ्तार पर लगाम फिर भी नहीं

Wed, 07 Feb 2024 02:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 02:01 AM IST
विज्ञापन
Continuous accidents, still no control on speed
दोपहर 1.05 बजे क्रासिंग पार कर संकटा देवी चौराहे की ओर जाती डीसीएम       संवाद
लखीमपुर खीरी। बीते पांच दिनों में 12 लोगों की जान सड़क हादसों में गई है। कई लोग घायल हुए, जिनमें कुछ अभी अस्पताल में इलाज करा रहे हैं। यातायात, पुलिस और परिवहन विभाग इन हादसों की वजह वाहनों की तेज रफ्तार, क्षमता से अधिक सवारी, ओवरलोडिंग और हेलमेट की अनदेखी बताती है। उधर, लगातार हो रहे हादसों के बाद भी परिवहन और पुलिस विभाग मौन है। नियमों की अनदेखी कर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन


शुक्रवार की सुबह शहर में पंडित दीन दयाल चौराहे के पास एक तेज रफ्तार मैजिक (सवारी वाहन) डंपर से टकरा गई थी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। सात लोग घायल हुए थे। इनमें कुछ घायलों का अभी इलाज चल रहा है। इसके बावजूद मैजिक चालक तेज रफ्तार और सवारियों को पीछे लटकाकर फर्राटा भर रहे हैं। क्षमता से अधिक सवारी बिठाते हैं। छत पर सामान भी लादा जाता है। मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे लालपुर बैरियर की ओर जा रही मैजिक में क्षमता से अधिक सवारियों को बिठाया गया था। छत पर बोरी में सामान भी रखा था।
विज्ञापन

पीछे आ रही दूसरी मैजिक की छत पर सामान लदा था। वहीं बाइक चालक हेलमेट की अनदेखी कर रहे हैं। दोपहर के समय कृष्णा टॉकीज रेलवे क्रॉसिंग के पास खड़ी आठ दो पहिया में सिर्फ एक के चालक ने हेलमेट लगाया था। यही नजारा संकटा देवी चौराहे पर दिखा। एक साथ गुजरी पांच बाइकों में एक बाइक चालक ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


नो- इंट्री में डीसीएम
यातायात पुलिस सुबह सात बजे नो-इंट्री लागू हो जाने का दावा करती है, लेकिन पंडित दीन दयाल चौराहे के पास से पूरे दिन भारी वाहनों की आवाजाही रहती है। मंगलवार की दाेपहर 1.05 बजे कृष्णा टॉकीज रेलवे क्रॉसिंग के पास से एक डीसीएम संकटा देवी चौराहे की ओर जाती दिखी। छोटे मालवाहक वाहन बेरोकटोक गुजरते नजर आए।
------------------------------------------
नियमों की अनदेखी करने वाले वाहनों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। ओवरलोड वाहनों के खिलाफ जांच अभियान चल रहा है। वाहन चालक और आमजन को जागरूक भी किया जा रहा है। हादसे का मुख्य कारण तेज रफ्तार ही सामने आया है।

- आलोक कुमार, एआरटीओ प्रशासन

नो-इंट्री के समय पंडित दीनदयाल चौराहे के पास से रेलवे क्रॉसिंग तक ट्रांसपोर्ट के वाहन आ सकते हैं। क्रॉसिंग पार कर संकटा देवी की ओर आने पर कार्रवाई की जाती है। पता कराएंगे डीसीएम अंदर कैसे आ गई।
- राकेश यादव, यातायात प्रभारी

दोपहर 1.05 बजे क्रासिंग पार कर संकटा देवी चौराहे की ओर जाती डीसीएम       संवाद

दोपहर 1.05 बजे क्रासिंग पार कर संकटा देवी चौराहे की ओर जाती डीसीएम       संवाद

दोपहर 1.05 बजे क्रासिंग पार कर संकटा देवी चौराहे की ओर जाती डीसीएम       संवाद

दोपहर 1.05 बजे क्रासिंग पार कर संकटा देवी चौराहे की ओर जाती डीसीएम       संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed