फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Continued strike Lekpalon

चौथे दिन भी जारी रही लेखपालों की हड़ताल

Fri, 26 Aug 2016 10:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Fri, 26 Aug 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
Continued strike Lekpalon
lekhpal - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री को संबोधित छह सूत्री मांगों का ज्ञापन डीएम को सौंपा
विज्ञापन

हड़ताल के कुशल संचालन को बनाई सात सदस्यीय अनुशासन समिति

उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रांतीय आह्वान पर जिले के लेखपालों का कार्य बहिष्कार और धरना प्रदर्शन शुक्रवार को चौथे दिन भी जारी रहा। जिले भर के लेखपालों ने  हड़ताल जारी रखते हुए नसीरुद्दीन मौजी भवन के प्रांगण में धरना प्रदर्शन किया। धरने के बाद लेखपालों ने मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन डीएम को सौंपा। धरना सभा में हड़ताल को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए सात सदस्यीय एक अनुशासन समिति का गठन किया गया।
अनुशासन समिति में सातों तहसीलों से एक एक प्रतिनिधि को शामिल किया गया है। इसमें मोहम्मदी से प्रेम नरायन वाजपेयी, पलिया से अजय कुमार, निघासन से प्रताप सिंह, धौरहरा से सुनील कुमार पांडेय, लखीमपुर से देशराज यादव, मितौली से द्वारिका प्रसाद और गोला से श्याम किशोर श्रीवास्तव शामिल हैं। इस समिति की जिम्मेदारी होगी कि वे अपने स्तर से दिग्भ्रमित सदस्यों को संगठन और संवर्ग के हित में सही दिशा दें और अनुशासनहीनता करने वालों पर उचित दंड का निर्धारण करें। 
विज्ञापन

धरना सभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष राम कुमार दीक्षित ने मांग की कि लेखपाल संवर्ग में उत्पन्न एसीपी विसंगति दूर की जाए। लेखपाल संवर्ग का पदनाम राजस्व उपनिरीक्षक और शैक्षिक योग्यता स्नातक की जाए। प्रारंभिक वेतनमान 2200 से 20200 ग्रेड पे 2800 रुपया किया जाए। लेखपाल का कॉडर पूर्ववत जिलास्तरीय करते हुए स्थानांतरण नीति में बदलाव किया जाए। धरना सभा को अतुुल वाजपेयी, पुत्ती लाल मिय्श्रा, शैलेंद्र दीक्षित,वेद प्रकाश गुप्ता, ने भी संबोधित किया। बाद में सभी लेखपाल एक जुलूस के रूप में नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से दीपक वर्मा, अनिल श्रीवास्तव, भूपेंद्र सिंह वर्मा, रामदत्त दीक्षित, दाताराम वर्मा, अरविंद मिश्रा, पंकज मिश्रा, अनुज मिश्रा, रामकृष्ण मिश्रा, मुनीश शुक्ला, विनोद कुमार, सुरेश विश्वकर्मा, अजय कुमार, सर्वेश वर्मा, रमाकांत वर्मा, लल्लूराम, रमाकांत मिश्र, आदित्य मिश्र आदि लेखपाल और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed