फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Contaminated 12 kg chenna sweets were thrown in Nighasan

निघासन में दूषित 12 किलो छेना की मिठाई फिंकवाई

Wed, 18 Aug 2021 01:17 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 01:17 AM IST
विज्ञापन
Contaminated 12 kg chenna sweets were thrown in Nighasan
टीम ने 18 खाद्य वस्तुओं के नमूने भरे
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर नकली-मिलावटी मिठाइयों पर अंकुश लगाने के लिए एफएसडीए टीमें हुईं सक्रिय
लखीमपुर खीरी। रक्षाबंधन पर नकली-मिलावटी मिठाइयों पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) की टीमों ने छापे मार अभियान शुरू किया हुआ है। इसी क्रम में मंगलवार को निघासन में टीम ने एक होटल पर बिक्री के लिए रखी दूषित छेने की 12 किलो मिठाई फिंकवाई। साथ ही 18 खाद्य वस्तुओं के नमूने भरे हैं।

अभिहित अधिकारी कौशलेंद्र शर्मा ने बताया कि 16 अगस्त से 17 अगस्त 2021 तक एफएसडीए की टीमों ने लखीमपुर नगर पालिका, लखीमपुर देहात, पलिया, धौरहरा, हसनपुर कटौली, मोहम्मदी, मितौली में दूध, पेड़ा, सोनपपड़ी, सेवई, खुरमा, खोया, बर्फी, अचार के कुल 18 नमूने भरे हैं। निघासन में फुटकर व्यापारी के प्रतिष्ठान से दूषित 12 किलोग्राम छेना मूल्य करीब 2400, रुपये, कालातीत 10 बोतल कोल्ड ड्रिंक व पांच किलोग्राम रंगीन रसगुल्ला को नष्ट कराया गया है। उन्होंने बताया कि रक्षाबंधन तक लगातार छापे मार अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed