{"_id":"68545383d4d228f53f0605c8","slug":"consumers-staged-a-sit-in-protest-at-mahangapur-power-substation-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1004-148602-2025-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: महंगापुर विद्युत उपकेंद्र पर उपभोक्ताओं ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: महंगापुर विद्युत उपकेंद्र पर उपभोक्ताओं ने दिया धरना
विज्ञापन
महंगापुर। विद्युत उपकेंद्र से पकरिया, लालपुर ढाका समेत अन्य गांव की बिजली लाइन जोड़ने की सूचना के बाद महंगापुर फीडर के उपभोक्ता भड़क गए और उपकेंद्र जाकर धरना शुरू कर दिया। उपभोक्ताओं का कहना है कि बिजली की लाइन जैसे पहले चल रही है उसी तरह से सुचारु रूप से संचालित की जाए।
गुरुवार को लालपुर ढाका समेत कई गांवों की बिजली लाइन महंगापुर फीडर से जोड़ दी गई। इस पर नाराज बिजली उपभोक्ता उपकेंद्र पहुंचे और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। कहा कि जब तक अन्य गांव की आपूर्ति उपकेंद्र के फीडर से नहीं खोली जाएगी, तब तक बिजली का संचालन नहीं होने दिया जाएगा। इस पर मंहगापुर जेई ने मौके पर संपूर्णानगर पुलिस को बुला लिया।
पुलिस के पहुंचने पर काफी देर तक धरना प्रदर्शन चलता रहा। पलिया से पहुंचे एसडीओ द्वारा पहले की तरह व्यवस्था बहाल कराने के बाद उपभोक्ताओं ने धरना प्रदर्शन समाप्त किया। महंगापुर के जेई अमृतपाल ने कहा कि कोई भी धरना-प्रदर्शन नहीं हुआ है। पलिया एक्सईएन निशांत ज्योति ने बताया कि पहले की तरह ही बिजली सुचारु रूप से संचालित रहेगी। उपभोक्ताओं की समस्या का हल कर दिया गया है।