{"_id":"6866cbf1b8240a7e500b1223","slug":"construction-of-parikrama-path-on-108-pillars-around-the-ancient-shiva-temple-started-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1002-149712-2025-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: पौराणिक शिव मंदिर के चारों ओर 108 स्तंभों पर परिक्रमा पथ का निर्माण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: पौराणिक शिव मंदिर के चारों ओर 108 स्तंभों पर परिक्रमा पथ का निर्माण शुरू
Thu, 03 Jul 2025 11:59 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 03 Jul 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
निर्माणाधीन कॉरिडोर में हो रहा परिक्रमा पथ का निर्माण। संवाद
गोला गोकर्णनाथ। पौराणिक शिव मंदिर परिक्षेत्र में सावन की तैयारी के साथ कॉरिडोर निर्माण भी तेजी से कराया जा रहा है। पौराणिक शिव मंदिर के चारों ओर परिक्रमा पथ का निर्माण शुरू हो गया है।
छोटी काशी में 16 दिसंबर, 2024 से शिव मंदिर कॉरिडोर का निर्माण शुरू हुआ था, जिसका स्वरूप अब सामने आने लगा है। कॉरिडोर में पौराणिक शिव मंदिर परिसर और गोकर्ण तीर्थ आकर्षण का केंद्र रहेगा। शिव मंदिर के चारों ओर 108 स्तंभों पर परिक्रमा पथ रहेगा जिसका निर्माण शुरू हो गया है। वहीं उसके साथ सावन मेले की तैयारी में मंदिर के निकट अस्थायी कंट्रोल रूम कार्यालय, स्टेशन मार्ग से अंगद धर्मशाला के स्थान से मुख्य मार्ग पर ईंट का पटंजा मार्ग तैयार किया जा रहा है, जिससे बरसात में शिव मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं का आवागमन सुगम रहे।
साथ ही पंपिंग सेट के माध्यम से गोकर्ण तीर्थ में भरा बरसात का पानी निकलवाया जा रहा है। कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल के जेई विवेक बाजपेई ने बताया कि सावन की तैयारी के साथ कॉरिडोर निर्माण भी कराया जा रहा है। वर्तमान में परिक्रमा पथ का निर्माण चल रहा है।