फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Construction completed, yet women's ITI could not be started

Lakhimpur Kheri News: निर्माण पूरा, फिर भी शुरू नहीं हो सका महिला आईटीआई

Thu, 06 Aug 2026 11:13 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Thu, 06 Aug 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Construction completed, yet women's ITI could not be started
श्रीनगर में ​स्थित अल्पसंख्या महिला आईटीआई कॉलेज।संवाद
लखीमपुर खीरी। फूलबेहड़ ब्लॉक के श्रीनगर गांव में जिला अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की ओर से 8.36 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित राजकीय अल्पसंख्यक महिला आईटीआई कॉलेज का निर्माण तय समय से ढाई साल बाद पूरा हो गया है, लेकिन बिजली कनेक्शन न मिलने से अब तक इसका हस्तांतरण नहीं हो सका। इसके चलते कॉलेज का संचालन भी शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

वर्ष 2019 में कॉलेज के निर्माण को स्वीकृति मिली थी। कार्यदायी संस्था उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण सहकारी संघ लिमिटेड (यूपीआरएनएसएस) ने निर्माण शुरू किया, जिसे वर्ष 2023 में पूरा होना था। बजट के अभाव में करीब दो वर्ष कार्य प्रभावित रहा। बाद में बजट मिलने पर निर्माण पूरा कराया गया।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम के तहत बने कॉलेज में मुख्य भवन, वर्कशॉप-ए, वर्कशॉप-बी, टाइप-1, टाइप-3 भवन, ओएचटी/बोरिंग, स्थल विकास और बाउंड्रीवाल का निर्माण कराया गया है। यूपीआरएनएसएस के जेई सुरेश वर्मा ने बताया कि बिजली कनेक्शन के लिए काफी पहले आवेदन किया जा चुका है। कनेक्शन मिलते ही कॉलेज का हस्तांतरण कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
इस सत्र से शुरू होगा प्रवेश, छह ट्रेडों में मिलेगा प्रशिक्षण
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य पीके शाक्यवार ने बताया कि राजकीय अल्पसंख्यक महिला आईटीआई कॉलेज में इस सत्र से प्रवेश शुरू हो चुके हैं। यहां फिटर, इलेक्ट्रीशियन समेत छह ट्रेडों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। फिलहाल छात्रों की कक्षाएं नोडल राजकीय आईटीआई में संचालित होंगी। भवन का हस्तांतरण और अन्य औपचारिकताएं पूरी होने के बाद नए महिला आईटीआई कॉलेज में नियमित कक्षाएं शुरू करा दी जाएंगी।
-------
राजकीय अल्पसंख्यक महिला आईटीआई कॉलेज का निर्माण पूरा हो गया है और हस्तांतरण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
-रोहित कुमार, जिला अल्पसंख्यक अधिकारी
---------------
लाइन खींची जा चुकी है और ट्रांसफाॅर्मर भी रख दिया गया है। एक-दो दिन में विद्युत कनेक्शन हो जाएगा। बारिश के कारण समय लग रहा है।
-रामपाल सिंह यादव, अधिशासी अभियंता, मितौली डिवीजन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed