फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Constable suspended on charges of taking bribe in Lakhimpur Kheri

Lakhimpur Kheri: 20 हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में सिपाही निलंबित, जांच के बाद एसपी ने की कार्रवाई

Sun, 23 Jun 2024 05:04 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 23 Jun 2024 05:04 PM IST
सार

लखीमपुर खीरी जिले में एक सिपाही को रिश्वत लेना भारी पड़ गया। जांच में दोषी पाए जाने पर एसपी ने सिपाही को निलंबित कर दिया। मामले में शामिल होमगार्ड पर कार्रवाई के लिए कमांडेंट के लिए पत्र लिखा गया है। 

विज्ञापन
Constable suspended on charges of taking bribe in Lakhimpur Kheri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी जिले में मिट्टी से भरा डनलप रोकने और 20 हजार रुपये लेकर छोड़ देने के मामले में शनिवार को एक सिपाही को निलंबित कर दिया गया है। होमगार्ड पर कार्रवाई के लिए कमांडेंट को पत्र लिखा गया है। 

विज्ञापन


कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हुआ था। इसमें पलिया विधायक रोमी साहनी एसओ भीरा पंकज त्रिपाठी से रिश्वत की रकम को दो घंटे के भीतर लौटाने की बात कह रहे थे। मामला मिट्टी से भरा डनलप रोकने और बीस हजार रुपये लेकर छोड़ देने का था। जानकारी के बाद एसपी गणेश प्रसाद साहा ने सीओ यादवेंद्र यादव को जांच सौंपी। सीओ ने पीड़ित के बयान दर्ज करने के साथ सिपाहियों से भी पूछताछ की। 
विज्ञापन


सीओ यादवेंद्र ने बताया कि प्रथम दृष्टया भीरा थाने पर तैनात सिपाही संजय और एक होमगार्ड दोषी पाए गए। सिपाही को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। होमगार्ड पर कार्रवाई के लिए कमांडेंट को पत्र लिखा है। जांच जारी है। आगे जो भी तथ्य सामने आएंगे, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed