फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Congressmen took to the streets against ED's questioning of Rahul Gandhi

राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ के खिलाफ सड़कों पर उतरे कांग्रेसी

Fri, 17 Jun 2022 11:17 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jun 2022 11:17 PM IST
विज्ञापन
Congressmen took to the streets against ED's questioning of Rahul Gandhi
बैठक को संबोधित करते कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रहलाद पटेल।
सेना में भर्ती को लेकर अग्निवीर योजना का भी जताया विरोध
विज्ञापन

राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को देकर की लोकतंत्र को बचाने की मांग
लखीमपुर खीरी। जिला कांग्रेस इकाई ने राहुल गांधी से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) में हो रही पूछताछ और सेना में भर्ती को लेकर अग्निवीर योजना के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ता शुक्रवार को सड़कों पर उतर आए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन करते हुए जिलाध्यक्ष प्रह्लाद पटेल के नेतृत्व में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
विलोबी मैदान में धरना सभा को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष प्रह्लाद पटेल ने कहा कि मोदी सरकार के इशारे पर प्रवर्तन निदेशालय दुर्भावनावश राहुल गांधी से पूछताछ कर रहा है। साल 2015 से बंद चल रहे नेशनल हेराल्ड केस को दोबारा खुलवाया गया ताकि राहुल गांधी जो लगातार बेरोजगार युवाओं, किसानों, गरीब मजदूरों की आवाज बुलंद करते रहे हैं वो शांत हो जाएं। कहा, भाजपा का न कोई नैतिक आधार है ना कोई सिद्धांत, ये केवल सत्ता लोलुप पार्टी है जो राहुल गांधी को बदनाम करना चाहती है। धरना सभा को दीपक बाजपेयी, अमित गुप्ता ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

धरना सभा के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन डीएम कार्यालय में दिया। ज्ञापन में मांग की गई कि देश में न्याय और लोकतंत्र की रक्षा की जाए। प्रदर्शन में प्रदेश सचिव गुरमीत सिंह भुल्लर, पूर्व जिला अध्यक्ष इकबाल अहमद खां, रवि प्रताप सिंह, दीपक बाजपेयी, जिला उपाध्यक्ष संजय गोस्वामी, सहजेंद्र दीक्षित, प्रेम वर्मा, केके मिश्रा राजेंद्र गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed