{"_id":"ba549dd765a79f2f629d25155a3cfd9d","slug":"congress-stopped-the-train-put-jam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने ट्रेन रोकी, जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने ट्रेन रोकी, जाम
लखीमपुर खीरी
Updated Thu, 12 Mar 2015 06:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भूमि अधिग्रहण अध्यादेश, भाजपा सरकार की वादा खिलाफी और किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को ट्रेन रोकी और राज्य सरकार की जन विरोधी नीतियों के खिलाफ छाउछ चौराहे पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। बाद में 11 सूत्री ज्ञापन एसडीएम राकेश पटेल को सौंपा। प्रदर्शन में सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
जिला कांग्रेस कमेटी ने रेल रोको आंदोलन के तहत बरेली से आने वाली 5314 बरेली-ऐशबाग ट्रेन आने पर रेलवे ट्रैक पर खड़े होकर जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष राघवेंद्र बहादुर सिंह ने किया। ट्रेन आने पर तमाम कार्यकर्ता कांग्रेसी झंडा लेकर ट्रेन के इंजन पर चढ़ गए और काफी देर तक नारेबाजी करते रहे। बाद में सभी कार्यकर्ता सड़क जाम करने के लिए छाउछ चौराहे के लिए रवाना हो गए। इस बीच रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल, जीआरपी के अलावा सिविल पुलिस के जवान मौजूद रहे।
छउछ चौराहे पर लगाया जाम
छाउछ चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद जफर अली नकवी के नेतृत्व में सड़क जाम कर चौराहे पर ही सभा की। सभा में जफर अली नकवी ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार किसान विरोधी है। भाजपा ने चुनाव के समय जो वादे किए थे वे पूरे नहीं कर पाई है। भाजपा का झूठ जनता के सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि देश की सीमाएं सुरक्षित नहीं है। कहा कि उत्तर प्रदेश में तो जंगल राज है। बाद में एसडीएम राकेश पटेल ने धरनास्थल पर पहुंच कर ज्ञापन लिया।
विज्ञापन
ज्ञापन में ये हैं मांगें
. गेहूं खरीद केंद्र समय से खोले जाएं, किसानों को घोषित समर्थन मूल्य दिलाया जाए
. गन्ना किसानों को बकाया भुगतान दिलाया जाए
. शहर की यातायात व्यवस्था ठीक कराई जाए
. शहर में पार्किंग व्यवस्था कराई जाए, बाईपास बने
. बिजली आपूर्ति व्यवस्था का सुधार किया जाए
. गोला में बाईपास का निर्माण कराया जाए
. ब्रॉडगेज आमान परिवर्तन के काम में तेजी लाई जाए
. आईटीआई कॉलेजों का निर्माण शीघ्र पूरा कराया जाए
प्रदर्शन में ये मौजूद रहे कार्यकर्ता
पूर्व मंत्री माया प्रसाद, रवि प्रताप सिंह, अशोक सक्सेना, प्रह्लाद पटेल, मोनिस नकवी, राजीव अग्निहोत्री, बाबूराम शुक्ला, रवि गोस्वामी, इरफान किदवई, सुजीता कुमारी, शिवराम सिंह चौहान, श्याम किशोर शुक्ला, विजय बहादुर सिंह, कुसुमलता बरनवाल, सुरेश श्रीवास्तव, शिवशंकर गुप्ता, नीरज बाजपेयी, चंद्रप्रभा अवस्थी, दिलीप अवस्थी, पंकज शुक्ला, कैलाश भाष्कर और जमुना प्रसाद शर्मा आदि।
...और बीस मिनट पहले आ गई ट्रेन
लखीमपुर खीरी। शहर के रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार को इज्जतनगर से ऐशबाग जाने वाली ट्रेन निर्धारित समय से 20 मिनट पहले दिन में 11.20 बजे ही आ गई। इससे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रेल रोकने की मशक्कत नहीं करनी पड़ी। कुछ देर तक कांग्रेस कार्यकर्ता ट्रैक पर खड़े होकर प्रदर्शन करते रहे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जाने के बाद ट्रेन अपने निर्धारित समय 11.55 बजे लखनऊ के लिए रवाना हुई।