{"_id":"6a14aa562f32bc0cde022aff","slug":"congress-protests-mahoba-incident-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1009-175994-2026-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: महोबा घटना के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: महोबा घटना के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Tue, 26 May 2026 01:30 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Tue, 26 May 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
डीएम कार्यालय पहुंचकर ज्ञापनद सौंपते कांग्रेस पदाधिकारी। स्रोत:पार्टी
- फोटो : वारदात के समय जेब में कारतूस भरकर लाया था आरोपी अभिषेक
लखीमपुर खीरी। महोबा में एक दलित छात्रा से कथित सामूहिक दुष्कर्म और अत्याचार की घटना के विरोध में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रदर्शन किया।
कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग उठाई। जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल ने कहा कि महोबा की घटना ने पूरे प्रदेश को शर्मसार कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रा का अपहरण कर कई दिनों तक बंधक बनाकर उसके साथ अत्याचार किया गया, जो कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
ज्ञापन में घटना में शामिल आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी, फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाने और कठोर दंड देने की मांग की गई। साथ ही पीड़िता और उसके परिवार को सुरक्षा व आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की भी मांग उठाई गई।
विज्ञापन
जिला उपाध्यक्ष मोहन चांद उप्रेती ने महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता बताई। उन्होंने मामले की निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कर शीघ्र न्याय दिलाने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शिव सहाय सिंह, रवि तिवारी, जावेद अली खान, रामकुमार वर्मा, कृष्ण किशोर मिश्रा, देवेंद्र कुमार पंकज, सर्वेश कुमार चौधरी, रामपाल शाक्य, अब्दुल रहीम, शक्ति शरण गौतम, नेहा चौधरी, लतीफ आजम, सलीम अहमद, राकेश विश्वकर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।