फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Congress on the quality of the roads to the IRA hoop

सड़कों की गुणवत्ता पर कांग्रेस ने फिर इरा को घेरा 

Mon, 21 Mar 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Mon, 21 Mar 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
Congress on the quality of the roads to the IRA hoop
कांग्रेस - फोटो : file photo
कहा-राजनीति के बजाए मुद्दों पर ध्यान दें नगर पालिका चेयरमैन 
विज्ञापन

जर्जर हो चुकी गढ़ी रोड के पुनर्निर्माण को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष के प्रदर्शन पर सवाल खड़ा करने पर कांग्रेस ने नगर पालिका चेयरमैन डॉ इरा श्रीवास्तव को नसीहत दी है कि वह राजनीति करने के बजाए असल मुद्दों पर ध्यान दें। कांग्रेस प्रवक्ता डीके दीक्षित ने कहा कि नगर पालिका की सड़कों की गुणवत्ता हमेशा से सवालों के घेरे में रही है। 

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि पार्टी हमेशा सकारात्मक सोच के साथ रचनात्मक राजनीति करती है। शहर की जनता की समस्याएं उठाना कांग्रेस का दायित्व है। लखीमपुर शहर में सड़कों की हालत वर्षों से खराब है। सफाई और जल निकासी व्यवस्था भी सवालों के घेरे में है। पार्किंग सुविधा कहीं नहीं है और पटरी पर लगने वाली बाजार को व्यवस्थित नहीं कराया जा रहा है। बाईपास निर्माण भले ही नगर पालिका को न कराना हो फिर भी उसे बनवाने के प्रयास की नैतिकता तो नगर पालिका की भी बनती है। नगर पालिका के प्रथम चेयरमैन के आवास के सामने से भुइफोरवानाथ चौराहा तक सड़क जर्जर हो चुकी है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि बीआरजीएफ योजना बंद हो चुकी है। ऐसे में गढ़ी रोड का निर्माण कैसे होगा। यह भी देखना दिलचस्प है कि यह सड़क कितने दिन तक चलती है। उन्होंने कहा कि नगर पालिका का जिला प्रशासन के साथ समन्वय होना अनिवार्य है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed