फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Congress did not get single vote on 11 booths in Gola Nagar Palika in Lakhimpur kheri

Lakhimpur kheri: गोला में कांग्रेस का 11 बूथों पर नहीं खुला खाता, सपा प्रत्याशी अपना ही बूथ हारे

Mon, 15 May 2023 04:21 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Published by: बरेली ब्यूरो Updated Mon, 15 May 2023 04:21 PM IST
सार

गोला नगर पालिका के चुनाव में कांग्रेस का जहां 11 बूथों पर खाता नहीं खुल सका, वहीं सपा प्रत्याशी खुद अपना ही बूथ हार गए। 

विज्ञापन
Congress did not get single vote on 11 booths in Gola Nagar Palika in Lakhimpur kheri
कांग्रेस और सपा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखीमपुर खीरी की गोला नगर पालिका के चुनाव में कांग्रेस का जहां 11 बूथों पर खाता नहीं खुल सका, वहीं सपा प्रत्याशी खुद अपना ही बूथ हार गए। आलम यह रहा कि सपा के राष्ट्रीय महासचिव रवि वर्मा के बूथ संख्या 51 पर 10 और सपा से विधायक रहे विनय तिवारी के बूथ 30 पर सपा प्रत्याशी को महज 21 वोट मिले।

विज्ञापन


सपा राष्ट्रीय महाचिव, कई बार लोकसभा व एक बार राज्यसभा सदस्य रहे रवि प्रकाश वर्मा और कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रहलाद पटेल का गोला गृह नगर भी है। रवि प्रकाश वर्मा के पिता बाल गोविंद वर्मा भी गोला नगर पालिका अध्यक्ष रह चुके हैं। नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस का 11 बूथों पर खाता नहीं खुला। वहीं 63 बूथों पर वोट इकाई में रह गए। प्रत्याशी यतीश शुक्ला को अपने बूथ पर महज चार वोट पाकर संतोष करना पड़ा। उन्हें कुल 153 वोट मिले।
विज्ञापन


सपा प्रत्याशी अशोक वर्मा भी अपना बूथ हार गए और 64 में 20 बूथों पर दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। बसपा को भी यहां करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। प्रत्याशी सुनीता कश्यप का चार बूथों पर खाता नहीं खुला और महज 725 वोट मिले। वहीं, सपा राष्ट्रीय महासचिव रवि प्रकाश वर्मा के बूथ संख्या 51 पर 10 और सपा से विधायक रहे विनय तिवारी के बूथ 30 पर सपा प्रत्याशी को महज 21 वोट मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed