{"_id":"5884f5074f1c1bfa7af00566","slug":"congrass-workers-happy","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस को सीट मिलते ही उत्साह की लहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस को सीट मिलते ही उत्साह की लहर
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर-खीरी।
Updated Sun, 22 Jan 2017 11:38 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस
- फोटो : अमर उजाला
पलिया से सैफ और मोहम्मदी से संजय शर्मा को टिकट
सपा-कांग्रेस गठबंधन में खीरी जिले की आठ सीटों में से दो सीटें पलिया और मोहम्मदी कांग्रेस के खाते में आई है। इनमें से पलिया, खीरी और मोहम्मदी धौरहरा लोकसभा क्षेत्र में आती है। पलिया से कांग्रेस के पूर्व सांसद जफर अली नकवी के पुत्र सैफ अली नकवी को उम्मीदवार बनाया गया है तो मोहम्मदी क्षेत्र से बरवर नगर पंचायत अध्यक्ष संजय शर्मा कांग्रेस उम्मीदवार होंगे। जिले मेें दो सीटें मिलने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। प्रत्याशी के घरों पर उनके समर्थक रात में ही बधाई देने पहुंच गए।
सैफ लखीमपुर विधानसभा क्षेत्र में वर्ष 2010 में हुए उपचुनाव में चुनाव लड़ चुके है। संजय शर्मा भी राजनीतिक घराने से ताल्लुक रखते हैं। इनके बाबा रामभजन शर्मा हैदराबाद विधानसभा क्षेत्र से कई बार विधायक रह चुके है। संजय शर्मा खुद भी 2002 में हैदराबाद विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लडे़ थे, लेकिन हार गए थे। मालूम हो कि गठबंधन से पहले समाजवादी पार्टी ने पलिया से मैलानी नगर पंचायत अध्यक्ष अनीता यादव को और मोहम्मदी क्षेत्र से पूर्व विधायक आरए उस्मानी को अपना उम्मीदवार बनाया था।