{"_id":"06f0e8b8cd86118b154fc83348793792","slug":"conference-workers-their-demands-were-echoed-by-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम्मेलन कार्यकत्रियों ने उठाईं अपनी मांगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम्मेलन कार्यकत्रियों ने उठाईं अपनी मांगे
लखीमपुर खीरी
Updated Fri, 24 Apr 2015 07:16 PM IST
विज्ञापन
महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ का सम्मेलन शुक्रवार को नसीरुद्दीन मौजी भवन में आयोजित किया गया। यहां कार्यकत्रियों ने कई मांगे रखीं और मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन भी भेजा। सम्मेलन में दो दिन पहले संगठन की राष्ट्रीय महासचिव बनाई गई नीलम पांडे का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
सम्मेलन में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने मांग की कि उन्हें शासकीय दर्जा दिया जाए। कार्यकत्रियों के मरणोपरांत उनके आश्रितों को दो लाख का बीमा मुआवजा तथा योग्यता के अनुसार आंगनबाड़ी के पद पर नियुक्ति दी जाए। कार्यकत्रियों को पुष्टाहार ढुलाई का पैसा दिया जाए। कार्यकत्रियों को योग्यता एवं अनुभव के आधार पर विभाग में मुख्य सेविका के पद पर नियुक्ति और मेरिट को हटाकर अनुभव के आधार पर नियुक्ति दी जाए। कार्यकत्रियों को एक माह की छुट्टी मयवेतन तय की जाए। इस दौरान जिला महामंत्री अरुण कुमारी श्रीवास्तव, जिला संयोजक अर्जुन लाल कश्यप, बलवीर कौर, परवीन, लक्ष्मी तिवारी, संतोष तिवारी, सावित्री देवी, मंजू देवी सहित तमाम लोग थे।