{"_id":"587e27d14f1c1b3503effc36","slug":"conduct-against-roman-legislator-the-complaint-of-code-violation","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक रोमी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की तहरीर दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक रोमी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन की तहरीर दी
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां (लखीमपुर खीरी)।
Updated Tue, 17 Jan 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
रिपोर्ट
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिना अनुमति रैली निकालने का लगा आरोप, मुकदमे की कार्रवाई शुरू
सपा नेता अनीता यादव समेत दो पर आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा
प्रशासन ने विधायक और भाजपा उम्मीदवार रोमी साहनी के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज करने के लिए पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर नायब तहसीलदार की ओर से दी गई है। पुलिस ने इस पर मुकदमा दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके साथ ही सपा नेता अनीता यादव और एक अन्य के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इन कार्रवाइयों से विभिन्न दलों के उम्मीदवारों में हड़कंप मचा हुआ है।
नायब तहसीलदार और फ्लाइंग स्क्वाएड मजिस्ट्रेट धनश्याम भारती ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि भाजपा उम्मीदवार रोमी साहनी ने 17 जनवरी को बिना अनुमति के जुलूस और रैली निकाली, जो कि आदर्श आचार संहिता एमसीसी एवं दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 के उल्लंघन की श्रेणी में आता है। उन्होंने तहरीर में कहा कि श्री साहनी के खिलाफ आईपीसी की धारा 171 एफ, 188 तथा आरपी एक्ट 1951 की धारा-123 दो में मुकदमे पंजीकृत किए जाएं। पुलिस ने उनकी तहरीर पर मुकदमे की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस संबंध में भाजपा उम्मीदवार श्री साहनी का कहना है कि उन्होंने अनुमति मांगी थी और पुलिस से अनुमति मिल भी गई लेकिन प्रशासनिक अधिकारी बाहर चले गए। उन्होंने आचार संहिता का उल्लंघन नहीं किया है। इसके साथ एसडीएम/रिर्टनिंग आफिसर शादाब असलम द्वारा भी पुलिस को एक तहरीर दी गई है। जिसमें कहा गया है कि तहसीलदार द्वारा दी गई आख्या में सपा नेता अनीता यादव के पोस्टर दीवारों पर लगे पाए गए हैं। उन्होंने मुकदमा दर्ज करने को कहा है। इस पर पुलिस ने आचार संहिता उल्लंघन के तहत सपा उम्मीदवार पर मुकदमा दर्ज कर दिया है। इससे पहले सोमवार को सपा के पूर्व पदाधिकारी दिनेश चौधरी पर भी आचार संहिता उल्लंघन का मुकदमा दर्ज किया गया है। श्री चौधरी ने बसंतापुर गांव में गरीबों को कंबल बांटे थे। प्रशासन ने जांच में इसे भी आचार संहिता का उल्लंघन माना है।