फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Computer has made a waste of Hindi handwriting

कंप्यूटर ने हिंदी लिखावट का कर दिया कबाड़ा

Tue, 31 Aug 2021 12:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 31 Aug 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Computer has made a waste of Hindi handwriting
अभ्यास न होने से गायब होती जा रही है लिखावट की सुंदरता
विज्ञापन

अपने ही घर में चलन से बाहर हो चुके हैं हिंदी के अंक
लखीमपुर खीरी। कंप्यूटर ने हिंदी लिखावट की प्राचीन परंपरा को काफी नुकसान पहुंचाया है। कंप्यूटर पर उंगलियां चलाते-चलाते कागज पर कलम चलाने की प्रवृत्ति विलुप्त होती जा रही है। अभ्यास न होने से लिखावट की सुंदरता भी गायब होती जा रही है। कभी विद्यार्थी अपनी लिखावट को खूबसूरत बनाने के प्रयास में रहते थे। हिंदी से जुड़े शिक्षकों और अन्य लेखकों का भी कहना है कि हिंदी विकास में नए नए आयाम खोजे जा सकते हैं। सभी को बोलने, लिखने-पढ़ने और अभिव्यक्ति करने में हिंदी को अपनाना चाहिये।
राजकीय इंटर कॉलेज में हिंदी प्रवक्ता डॉ. अनिल कुमार त्रिपाठी कहते हैं कि विद्यार्थियों में मोबाइल कंप्यूटर के प्रयोग से नई पीढ़ी केवल उंगलियों और अंगूठे के प्रयोग तक ही सीमित होती जा रही है। यह एक चिंता का विषय है कि विद्यार्थियों मेें लेखन क्षमताएं क्षीण हो रही हैं। हिंदी लेखन समृद्घि से केवल एक ही विषय में नहीं, बल्कि सभी विषयों में गुणात्मक अंक अर्जित करने में सफलता हासिल हो सकती है।
विज्ञापन

हिंदी अंक चलन से हो गए बाहर
जिस देश में शून्य का अविष्कार हुआ, गणित और अंक ज्योतिष आदि का विकास हुआ वहीं से हिंदी के अंक चलन से लगभग गायब हो गए हैं। लोग बातचीत में तो एक, दो, तीन, चार बोलते तो हैं, लेकिन लिखने में वे हिंदी की जगह अंग्रेजी के अंक का ही इस्तेमाल करते हैं। यदि यही हाल रहा तो आने वाले कुछ ही दिनों में बच्चे हिंदी के अंक पहचानना ही भूल जाएंगे। हिंदी के अंकों को भी बढ़ावा दिया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

साहित्य के साथ-साथ तकनीकी के क्षेत्र में हिंदी को आगे बढ़ाना हम सभी की नैतिक जिम्मेदारी है, जिसे जीवित रखने के हम सबकों अपना ज्यादा से ज्यादा योगदान देना चाहिये। भाषा जो अधिक बोली जाती थी, वही लंबे समय तक जीवित रहती हैै।
- सिराज अली कवि/ शायर, मोहम्मदी
विश्व में जो हिंदी दे सकती है, वह कोई अन्य भाषा नहीं दे सकती। हिंदी सभी की भाषा नहीं प्राण है। हिंदी को बढ़ावा देने के लिए जरूरी है कि स्कूल से लेकर महाविद्यालय व सरकारी से लेकर निजी कार्यालयों में हिंदी अनिवार्य हो।

- डॉ. हरिओम अवस्थी, प्राचार्य, मोहम्मदी महाविद्यालय
हिंदी साहित्य संसार का सर्वश्रेष्ठ साहित्य है। इसके ज्ञान के बिना समाज का विकास अधूरा रहता है। सभी को हिंदी के विकास हेतु दैनिक जीवन हिंदी को इस्तेमाल में लाना चाहिये। हमारी आन, बान, शान और पहचान हिंदी है।
- राम लखन वर्मा, प्रवक्ता, राधाकृष्ण विद्या मंदिर इंटर कालेज मोहम्मदी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed