फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Complaint to Chief Minister about irregularities in drain construction

Lakhimpur Kheri News: नाली निर्माण में अनियमितता की मुख्यमंत्री से शिकायत

Tue, 09 Apr 2024 01:10 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 09 Apr 2024 01:10 AM IST
विज्ञापन
Complaint to Chief Minister about irregularities in drain construction
अजान में बनने से पहले ही टूटने लगी है नालियां।
ममरी। ग्राम अजान स्थित बाजार के दुकानदारों और ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर लोक निर्माण विभाग के जेई और ठेकेदार पर नाली के निर्माण में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

ग्रामीण राकेश वर्मा, रवि वर्मा, अशनीत वर्मा, आशीष कश्यप, अभिषेक, रामू अवस्थी, मंजीत कुमार, मोनू जायसवाल, रवि जायसवाल आदि दुकानदारों और ग्रामीणों ने कहा है कि अजान से घरथनिया जाने वाली सड़क का निर्माण लोक निर्माण विभाग की देखरेख में एक ठेकेदार के जरिये कराया गया है। अब ठेकेदार बस्ती के अंदर सड़क के दोनों तरफ पानी निकास के लिए नालियां बनवा रहा है, जिसमें अनियमितता बरती जा रही है। सीमेंट-मौरंग के अनुपात में गड़बड़ की जा रही है। जेई भी ध्यान नहीं दे रहे हैं। नाली कहीं एक मीटर तो कहीं दो मीटर चौड़ी बनाई जा रही है। हालत यह है कि नाली बनने से पहले ही टूटने लगी है। ग्रामीणों ने जांच की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed