फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Complaint made to SDM Sadar about cutting off electricity supply to the fair

Lakhimpur Kheri News: एसडीएम सदर से की मेले की बिजली काटने की शिकायत

Wed, 06 Nov 2024 12:07 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 06 Nov 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
Complaint made to SDM Sadar about cutting off electricity supply to the fair
लखीमपुर खीरी। दशहरा मेला में सोमवार रात अचानक बिजली काटे जाने से दुकानदारों का बड़ा नुकसान हो गया। रोशनी कम होने पर ग्राहक दुकानों से लौट गए। दुकानदारों ने मंगलवार को एसडीएम सदर से शिकायत की है।
विज्ञापन


दुकानदारों ने एसडीएम सदर अश्वनी सिंह को प्रार्थनापत्र देकर बताया कि कुछ दिन पहले दुकानदारों ने मेले का समय बढ़ाने को लेकर हड़ताल की थी। तब मेले का समय बढ़ाने के साथ ही एसडीएम ने आश्वासन दिया था कि 10 नवंबर तक बिजली, पानी मिलता रहेगा। दुकानदारों ने बताया कि आश्वासन के बावजूद सोमवार रात बिजली काट दी गई। इससे उनका बड़ा नुकसान हो गया।
विज्ञापन

दुकानदारों ने समस्या के समाधान कराए जाने की मांग की। इस मौके पर सुनील कुमार, रंजीत कुमार, आदित्य प्रकाश दीक्षित, सोनू पटेल, मो.आदिल, मुकेश जायसवाल, रफीक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर पालिका ने एक दुकान का लिया है 30 हजार किराया

दुकानदारों ने बताया कि ट्रस्ट को जमा किए गए रुपये तो अलग हैं। वहीं नगर पालिका ने भी किराया, साफ-सफाई, बिजली, पानी का पूरा रुपया जमा करा लिया है। वैसे तो एक दुकान का किराया आठ से नौ हजार होता है, लेकिन नगर पालिका ने 30 हजार रुपये तक किराया वसूला है। बावजूद इसके बिजली काटी जा रही है। साथ ही पालिका की ओर से और रुपये मांगे जा रहे हैं। दुकानदार वैसे भी नुकसान में हैं, अगर ऐसा रहा तो अगली बार मेले में दुकानें नहीं लगाएंगे। इसकी जिम्मेदार नगर पालिका की होगी।

नगर पालिका को 10 नवंबर तक मेला बढ़ाने को कहा था और मेला तय सीमा तक चलेगा। वहीं बिजली को लेकर नगर पालिका और दुकानदारों के बीच क्या सहमति हुई है। इसकी जानकारी नहीं है। -अश्वनी सिंह, एसडीएम सदर


10 नवंबर तक समय बढ़ाया गया है, जिस कारण बिजली और वहां लगीं लाइटों में जो खर्चा आएगा, वह दुकानदारों को चुकाना होगा, तभी बिजली मिल पाएगी। -संजय कुमार, ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed