{"_id":"58c94bf34f1c1b4f7d32a16f","slug":"competitions-held-late-night-in-the-holy-fair","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली मेला में देर रात तक हुईं प्रतियोगिताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली मेला में देर रात तक हुईं प्रतियोगिताएं
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।
Updated Wed, 15 Mar 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
holi
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजेता हुए सम्मानित, जमकर हुई आतिशबाजी
पलिया महोत्सव होली मेला 2017
पलिया महोत्सव होली मेला का देर रात समापन किया गया। इस दौरान सीनियर और जूनियर वर्ग की कई प्रतियोगिताओं के साथ ही वन मिनट गेम शो हुआ। अंत में विजेता रहे प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिताओं में सबसे पहले वन मिनट गेम शो में केला राउंड में रफी ने प्रथम स्थान पाया, जबकि लड्डू राउंड में इरफान, गुब्बारा राउंड में रमेश कुमार, बिंदी राउंड में संध्या सिंह, संतरा राउंड में सत्यम गोस्वामी, सुई धागा राउंड में गुलफिशां, चूड़ी राउंड में रेखा माहेश्वरी और बलून राउंड में अंजली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग की एकल गायन प्रतियोगिता में शगुन राही प्रथम, अंकित राना और संगम भारती द्वितीय, खुशी राही तृतीय स्थान पर रहीं। सीनियर वर्ग की एकल गायन में शिवांगी भसीन प्रथम, शैलेष भारती द्वितीय तथा नागेश राही ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग की एकल नृत्य प्रतियोगिता में बेस्ट मूव डांस क्लास की ऐश्वर्या निषाद प्रथम, एंजिल राना द्वितीय तथा ओम निषाद और क्षितिज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग की नृत्य प्रतियोगिता में शिवम सक्सेना प्रथम, मानसी रावत द्वितीय तथा फारूख तृतीय स्थान पर रहे। म्यूजिकल अंत्याक्षरी प्रतियोगिता में रवि गुप्ता एंड नागेश ग्रुप प्रथम, ऋषि कुमार एंड अजय कुमार ग्रुप द्वितीय तथा प्रतुल एंड शुभम ग्रुप तृतीय स्थान पर रहा। ड्यूट सिंगिंग प्रतियोगिता में ऋषि कुमार एंड अजय कुमार तथा नागेश राही एंड राजा भारती ग्रुप ने बाजी मारते हुए विजय हासिल की। निर्णायक की भूमिका शेखर श्रीवास्तव, केएस सिंह व कुमुद महेन्द्रा ने निभाई। अंत में आतिशबाजी प्रतियोगिता में पलिया के मोहम्मद हनीफ आतिशबाज ने तिकुनियां के मिट्ठू आतिशबाज को हराते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही प्रिंस म्यूजिकल ग्रुप बरेली द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए, जिसमें फूलों की होली, राधा-कृष्ण की झांकी, लट्ठमार होली आदि का मंचन किया गया। टीवी एंकर तथा हास्य सम्राट मोइन सिद्दीकी द्वारा सभी कार्यक्रमों की बेहतरीन एंकरिंग की गई। मुख्य अतिथि एसडीएम शादाब असलम, सीओ जितेन्द्र गिरि, विशिष्ट अतिथि पालिकाध्यक्ष केबी गुप्ता, प्रधानाचार्य कृष्ण अवतार सिंह भाटी, समाजसेवी आलोक मिश्रा भइया के साथ ही आयोजक व्यापार मंडल अध्यक्ष संतोष शाह, अमित महाजन, श्याम आनंद, विजय नारायन महेन्द्रा, फिरोज खान, अनूप गुप्ता, विजेन्द्र गर्ग आदि ने संयुक्त रूप से विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।