फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Community toilets are losing their cleanliness

Lakhimpur Kheri News: सामुदायिक शौचालयों से स्वच्छता गुम

Tue, 18 Nov 2025 11:20 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Tue, 18 Nov 2025 11:20 PM IST
विज्ञापन
Community toilets are losing their cleanliness
संपूर्णानगर के बमनगर ग्राम पंचायत के शौचालय का हाल। संवाद
लखीमपुर खीरी। जनपद के गांव व शहरों में बने सामुदायिक शौचालयों से स्वच्छता गुम है। कहीं ताले लटक रहे हैं तो कहीं अंदर दरवाजे तक टूटे हैं। कई जगह गंदगी का अंबार लगा है। विश्व शौचालय दिवस से एक दिन पहले पड़ताल में यह खराब स्थिति सामने आई है और अफसरों के दावे झूठे साबित हुए।
विज्ञापन

जनपद की 1165 ग्राम पंचायतों में सामुदायिक शौचालय बने हैं। विभागीय अफसरों का दावा है कि सभी शौचालय क्रियाशील हैं, लेकिन हकीकत में तस्वीर कुछ अलग ही देखने को मिली। निघासन के कटहिया गांव के शौचालय में पल्ले, टंकी आदि नहीं है। रकेहटी के संविलियन विद्यालय का सार्वजनिक शौचालय में वाशबेसिन से टोटियां नदारद थीं। गेट पर गंदगी जमी मिली।
विज्ञापन

बिजुआ में जिला पंचायत इंटर काॅलेज भीरा के शौचालय में ताला लटका मिला। दरियाबाद के आंगनबाड़ी केंद्र के शौचालय का गेट टूटा है और गंदगी भी है। प्राथमिक विद्यालय मटैहिया सहित बिजुआ के अधिकतर सफाईकर्मी काम नहीं करते। सामुदायिक शौचालय पिपरिया गंगा में ताला लटकता मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरबर में मोहल्ला गांधीनगर में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास पांच वर्ष पहले सुलभ शौचालय नगर पंचायत कार्यालय से बनवाया गया था। निर्माण के कुछ समय बाद से ही उसमें ताला लटक रहा है। नगर पंचायत कार्यालय से जानकारी लेने पर मोटर खराब बताया गया है।
संपूर्णानगर में पलिया मार्ग स्थित बमनगर व सिंगाही खुर्द में के सार्वजनिक शौचालय बदहाली पर आंसू बहा रहे हैं। महिला शौचालय में भी ताला लटक रहा है। पुरुष शौचालय में गंदगी का अंबार है।

सिंगाही खुर्द में वर्ष 2016 में बार्डर एरिया डेवलेपमेंट के तहत पब्लिक इंटर काॅलेज के पास शौचालय बनाया गया था। देखरेख के अभाव में यहां भी गंदगी का अंबार है। दीवार व छत जर्जर हैं। लोहे के दरवाजे गायब हैं।

संपूर्णानगर के बमनगर ग्राम पंचायत के शौचालय का हाल। संवाद

संपूर्णानगर के बमनगर ग्राम पंचायत के शौचालय का हाल। संवाद

संपूर्णानगर के बमनगर ग्राम पंचायत के शौचालय का हाल। संवाद

संपूर्णानगर के बमनगर ग्राम पंचायत के शौचालय का हाल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed