{"_id":"6856fa5adcbc179d910de690","slug":"communicable-disease-control-campaign-will-start-from-1st-lakhimpur-news-c-120-1-lkh1011-148729-2025-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: एक से शुरू होगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: एक से शुरू होगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान
Sun, 22 Jun 2025 12:00 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 22 Jun 2025 12:00 AM IST
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। संचारी रोगों के नियंत्रण के लिए विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एक से 31 जुलाई तक चलेगा। इसमें स्वास्थ्य विभाग समेत कुल 11 विभाग शामिल होंगे।
अभियान के प्रभावी संचालन के लिए सोमवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट परिसर में सोमवार को बैठक आयोजित की जाएगी। फिलहाल, जनपद में मलेरिया के 137, डेंगू के 12 और एक्यूट इंसेफेलाइटिस सिंड्रोम (एईएस) से ग्रस्त तीन मरीज मिले हैं।
सीएमओ डॉ. संतोष गुप्ता ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के अलावा नगर विकास विभाग, पंचायतीराज विभाग, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, कृषि विभाग, सिंचाई विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग, पशुपालन विभाग, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, सूचना विभाग, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग व उद्यान विभाग शामिल हैं। जिले में नालियों की सफाई, कचरा निस्तारण, हैंडपंप की मरम्मत, एंटीलार्वा का छिड़काव व फॉगिंग आदि कार्य किए जाएंगे।
विज्ञापन
विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत 11 जुलाई से दस्तक अभियान भी शुरू किया जाएगा। इसके तहत फ्रंटलाइन वर्कर्स घर-घर जाकर लोगों को हुई बीमारियों, दिमागी बुखार और स्वास्थ्य संबंधी रिकॉर्ड तैयार करेंगे। साथ ही एंटोमोलॉजिकल सर्विलांस यानी कीटों (जैसे - मच्छर व मक्खियां) के जरिये फैलने वाली बीमारियों की निगरानी करने के साथ वेक्टर जनित अन्य रोगों से बचाव के लिए लोगों को जागरूक करेंगे।