फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Committed suicide when she did not receive the loan amount

Lakhimpur Kheri News: उधार दी रकम नहीं मिली तो कर ली आत्महत्या

Sun, 09 Jun 2024 03:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
Committed suicide when she did not receive the loan amount
फरधान। गोला निवासी मोबाइल दुकानदार का शव फरधान थाना क्षेत्र के धौरहरा खुर्द में पेड़ से लटका मिला। जेब से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें युवक ने सीतापुर निवासी एक दोस्त पर डेढ़ लाख रुपये उधारी की बात लिखी है। रुपये न मिलने को आत्महत्या का कारण बताया है।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह करीब सात बजे धौरहरा खुर्द के सूरजकुंड के पास ग्रामीणों ने आम के बाग में पेड़ की डाल से एक शव लटका देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव उतरवाकर शिनाख्त कराई। मृतक की जेब से निकले आधार कार्ड के आधार पर शव की पहचान कस्बा गोला निवासी 45 वर्षीय संतदास सिंह के रूप में हुई।
विज्ञापन

पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि संतदास सिंह मोबाइल की दुकान चलाते थे। शुक्रवार की शाम वह दुकान से बिना बताए कहीं चले गए। इसके बाद सुबह उसका शव मिलने की सूचना मिली है। उन्होंने बताया कि सीतापुर जिले के एक दोस्त ने संतदास सिंह से चार-पांच वर्ष पहले डेढ़ लाख रुपये उधार लिए थे। रुपये वापस नहीं मिल रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस वजह से संतदास परेशान रहता था। एसओ कौशल किशोर ने बताया कि मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है। नोट में उसने सीतापुर निवासी एक व्यक्ति पर डेढ़ लाख रुपये उधारी होने की बात लिखी है। मांगने के बावजूद वह रुपये नहीं दे रहा था। इससे परेशान होकर उसने आत्महत्या कर लेने की बात लिखी है। परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अगर परिजन तहरीर देंगे तो उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed