फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   25% of women in OPD are suffering from migraine.

Lakhimpur Kheri News: ओपीडी में 25 प्रतिशत महिलाओं में निकल रही माइग्रेन की समस्या

Sat, 19 Sep 2026 12:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी Updated Sat, 19 Sep 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
25% of women in OPD are suffering from migraine.
लखीमपुर खीरी। बदलते मौसम के बीच सिरदर्द और माइग्रेन की समस्या से मरीज परेशान हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में माइग्रेन की शिकायत लेकर रोजाना मरीज पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों के मुताबिक, इनमें महिलाओं की संख्या अधिक है। काम का अधिक दबाव, पर्याप्त नींद और आराम न मिलना, तनाव व थकान महिलाओं में माइग्रेन की समस्या बढ़ाने वाले प्रमुख कारणों में शामिल हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉ. अखिलेश शुक्ला ने बताया कि ओपीडी में माइग्रेन की शिकायत लेकर प्रतिदिन करीब चार से पांच मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें महिलाओं की संख्या अधिक रहती है। उन्होंने बताया कि करीब 25 प्रतिशत महिलाओं में माइग्रेन की समस्या देखने को मिल रही है। लगातार काम करने और पर्याप्त आराम नहीं मिलने से महिलाओं में तनाव और थकान बढ़ती है, जिसका असर सिरदर्द के रूप में सामने आ सकता है।
विज्ञापन

चिकित्सक के अनुसार नींद पूरी न होना, हार्मोन में बदलाव, अनियमित माहवारी, कुछ दवाओं का अधिक सेवन, धूल-धुआं और सिगरेट का धुआं भी माइग्रेन को बढ़ा सकता है। इसके अलावा मौसम में अचानक बदलाव और तेज धूप भी कुछ लोगों में माइग्रेन का ट्रिगर बन सकता है। ऐसे में बार-बार तेज सिरदर्द होने पर इसे सामान्य समस्या समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------
एक हिस्से में तेज दर्द प्रमुख लक्षण
माइग्रेन में सिर के एक हिस्से में तेज या धड़कता हुआ दर्द हो सकता है। इसके साथ आंखों के सामने काले धब्बे या चमक दिखाई देना, तेज रोशनी और आवाज से परेशानी, कमजोरी, चिड़चिड़ापन और देखने में दिक्कत जैसे लक्षण भी हो सकते हैं। कुछ मरीजों में दर्द के साथ मतली या उल्टी की शिकायत भी हो सकती है।
-------------
इन बातों का रखें ध्यान
-पर्याप्त नींद लें और शरीर को आराम दें।
-लंबे समय तक खाली पेट न रहें और समय पर भोजन करें।
-पर्याप्त मात्रा में पानी पीकर डिहाइड्रेशन से बचें।
-तेज धूप में निकलते समय छाता और चश्मे का इस्तेमाल करें।
-धूल और धुएं से बचने का प्रयास करें।
-नियमित हल्का व्यायाम करें।
-फल और हरी सब्जियों को भोजन में शामिल करें।
-बार-बार या तेज सिरदर्द होने पर चिकित्सक से परामर्श लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed